home page

KVS Admission 2023-24 : केंद्रीय विद्यालय में बच्चे का दाखिला कराना चाहते हो, तो इन खास बातों का रखें ध्यान

फॉर्म ऑनलाइन मोड में प्रदान किया जाएगा और इसलिए माता-पिता को एडमिशन फॉर्म के लिए संबंधित स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
 | 
kvs
Newz Funda, New Delhi शैक्षणिक सत्र 2023-23 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया फरवरी 2023 में शुरू होगी। यदि आप भी अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते है तो गूगल पर केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन के बारे में सर्च करके दाखिले की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

इसमें आवेदन पत्र, योग्यता, आरक्षण, चयन सूची, केवीएस प्रवेश ऑनलाइन आवेदन आदि की विस्तार जानकारी मिलती है। 

KVS में एडमिशन कराने की प्रक्रिया 

केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के अवसर सबसे पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिए जाते है। इसके बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों और आखिर में निजी कर्मचारियों के बच्चों को दाखिला दिया जाता है। 

केंद्रीय विद्यालय के एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार, पहली से 12वीं क्लास तक के एडमिशन की प्रक्रिया फरवरी से शुरू होकर अप्रैल तक चलेगी। जिसमें 2 वीं क्लास तक एडमिशन ऑफलाइन मोड में की जाएगी।

पहली क्लास में एडमिशन ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम से होता है, वहीं दूसरी से आठवीं तक का एडमिशन ऑफलाइन लॉटरी सिस्टम से होता है। 

KVS में एडमिशन फार्म भरने की जानकारी

केंद्रीय विद्यालय  में फॉर्म ऑनलाइन मोड में प्रदान किया जाएगा। बच्चों का एडमिशन कराने के लिए केवीएस की वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते है जो कि बिलकुल फ्री है।

फॉर्म की उपलब्धता उस क्लास में खाली सीटों के आधार पर होती है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगी।

KVS में सीटें पांच कैटेगरी में विभाजित की जाएगी 

-सबसे पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों को पहल होगी।

-दूसरी वरीयता आर्मी और एक्स आर्मी मैन के बच्चों को लिए है।

-तीसरा चयन राज्य सरकार के कर्मचारियों के बच्चों के लिए है।

-चौथा एकल गर्ल कोटा के लिए है।

-पांचवां प्राइवेट और सेल्फ एंप्लॉयड, अन्य कैटेगरी के और विदेशियों के बच्चों के लिए है।

KVS में दाखिले की उम्र सीमा

-पहली और दूसरी क्लास में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च को कम से कम 6 साल और ज्यादा  से ज्यादा  8 साल होनी चाहिए।

-तीसरी क्लास के लिए  7 से 9 साल हो सकती है। 

-चौथी क्लास में एडमिशन के लिए उम्र  8 साल  से 10 साल होनी चाहिए। 

-पांचवी क्लास के लिए उम्र सीमा सीमा 9 से 11 साल है।

-6 वीं क्लास के लिए उम्र 10 से 12 साल होनी चाहिए।

-7वीं क्लास के लिए उम्र सीमा 11 से 13 साल है।

-8वीं क्लास के लिए उम्र 12 से 14 साल के बीच होनी चाहिए।

-9वीं क्लास के लिए 13 से 15 और 10वीं के लिए 14 से 16 साल के बीच उम्र होनी चाहिए।

-11वीं क्लास में एडमिशन के लिए उम्र सीमा की कोई बंदिश नहीं है।

 KVS में एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज

-जन्म प्रमाण पत्र

- बच्चे का पासपोर्ट साइज फोटो

-एम्प्लाई सर्विस सर्टिफिकेट

-निवास प्रमाण पत्र

-सिंगल गर्ल चाइल्ड हो तो एफिडेविट

-चाइल्ड पैरेंट्स और ग्रैंड पैरेंट्स का रिलेशनशिप सर्टिफिकेट

-एससी/एसटी/ओबीसी सर्टिफिकेट (यदि आरक्षित श्रेणी में आते हैं)

-ईडब्ल्यूएस/बीपीएल सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)