home page

IAS पति SDM और पत्नी संभाल रही हैं IFS की जिम्मेदारी, रोचक है अनमोल और कनिष्का की लव स्टोरी

IAS अधिकारी Anmol और IFS Kanishka की Love Story के बारे में आपको बता रहे हैं। 

 | 
d

Newz Funda, New Delhi IAS Anmol Sagar और IFS Kanishka Singh की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

ये अफसर जोड़ा न केवल मेहनत के बल पर अपने सपनों को पूरा कर रहा है, बल्कि घर में भी हंसी-खुशी अपनी परिवारिक जिंदगी जी रहा है।

जिसको दूसरे लोग भी उदाहरण के तौर पर देख रहे हैं।

इस जोड़े आईएएस अफसर अनमोल सागर और उनकी पत्नी आईएफएस अफसर कनिष्का सिंह घर के साथ अपने काम की जिम्मेदारी को भी बखूबी निभा रहे हैं।

आपको पूरे मामले से रूबरू करवा रहे हैं। दोनों को यूपीएससी पास करने के बाद साथ ही सेवा के लिए महाराष्ट्र राज्य कैडर मिला।

कनिष्का सिंह फिलहाल आईएफएस के तौर पर तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अशगाबट में सेवाएं दे रही हैं।

वे यहां की एंबेसी में 2 जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। यानी सेकेंड सेक्रेटरी और हेड ऑफ चांसरी का वर्क कर रही हैं।

बता दें कि दोनों ने एक साथ ही प्रशिक्षण हासिल किया है।

दोनों लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (LBSNAA) मसूरी से पासआउट हुए।

इस दौरान एक-दूसरे के करीब आए और फिर प्यार को शादी में तब्दील कर लिया।  

बचपन से ही देखा था अधिकारी बनने का सपना

अनमोल सागर ने बचपन से ही अधिकारी बनने का सपना देखा था। उन्होंने बीए ऑनर्स की पढ़ाई डीयू के किरोड़ीमल कॉलेज से करने के बाद सपनों को पंख लगाया।

बात करें तो उनका विषय ज्योग्रॉफी था। जिसके बाद वे अब महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में हैं। यहां पर देवरी में एसडीएम का काम देख रहे हैं।

5 साल पहले अनमोल ने पहली बार 2017 में पेपर दिया था। लेकिन 22 साल की उम्र में वे यूपीएससी पास नहीं कर सके थे। 

पत्नी कनिष्का सिंह भी दूसरी बार में सफल हुई। उनका ऑप्शनल सब्जेक्ट मनोविज्ञान था।

सोशल मीडिया पर उनके 72 हजार लोग फॉलोअर्स हैं। वे लगभग इंटरनेट पर खूब एक्टिव रहती हैं।  

कनिष्का कहती हैं कि गलतियों से सबक लेते हुए हमेशा काम पर ही फोकस करें।

वहीं, अनमोल भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और करीब 40 हजार लोग उनको फॉलो करते हैं।

वे पॉजिटिव सोच को आगे रखने का महत्व देते हैं।