home page

HSSC CET Result: दिसंबर में घोषित किया जाएगा परिणाम, इतने लोगों को मिलेंगी नौकरियां; पहले इन पदों पर होगी भर्ती

हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CET 2022 का परिणाम दिसंबर माह में घोषित किया जाएगा।

 | 
d

Newz Funda, Chandigarh कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2022 के परिणाम का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है।

आपको बता दें कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह में नतीजे जारी कर दिए जाएंगे, जिसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है।

माना जा रहा है कि इसके बाद ही हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी HSSC की ओर से ग्रुप-C के पदों के लिए भर्ती निकाली जाएगी।

इसके बाद मेरिट के आधार पर पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दें कि इसमें 4 गुना कैंडिडेट्स को शामिल किया जाएगा।

जिसके बाद ही इनका टेस्ट लिया जाएगा। 6 महीने में प्रक्रिया को पूरा करने की बात सामने आई है। हो सकता है कि जनवरी में पदों के अनुसार विज्ञापन जारी किया जाए।

इसके बाद ही इसमें शामिल होने को लेकर अभ्यर्थियों की एग्जाम तिथि जारी की जाएगी। बताया जा रहा है कि जून में प्रक्रिया के तहत नौकरियां दे दी जाएंगी।

सरकार जल्द भरेगी 50 हजार पद

26 हजार के करीब पदों पर भर्ती के लिए एड जारी होगी। जिसके बाद युवाओं को नौकरी के लिए मौका दिया जाएगा।

बता दें कि सीईटी के लिए हरियाणा से 10 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें 7 लाख के लगभग लोगों की हाजिरी रही थी।  

पहले ग्रुप सी के लिए एग्जाम होगा और उसके बाद में ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। 2023 के फरवरी माह में यह परीक्षा हो सकती है।

बताया जा रहा है कि सरकार का लक्ष्य अगले साल में 50 हजार नौकरियां देना है। जिसके लिए कवायद की जा रही है।