home page

CAT Topper को भी सता रहा था इस अनहोनी का डर, इस कारण नहीं देखा था अपना रिजल्ट

कैट के टॉपर अभय गोयल को भी डर था कि कहीं वे फेल न हो जाएं। इसी वजह से अपना रिजल्ट भी नहीं देख पाए थे। 

 | 
ोेि्

Newz Funda, Gujarat Desk आज बात कर रहे हैं CAT 2022 की, जिसमें Topper के तौर पर Abhay Goel का नाम सामने आया था। अभय गोयल ने भरूच से अपनी स्कूली शिक्षा को पूरा किया, जिसके बाद आईआईटी बॉम्बे में दाखिल लेने के बाद कंप्यूटर साइंस की स्टडी को पूरा किया था।

इसके बाद उनको एक आईटी फर्म ने डाटा एनालिस्ट की जॉब का भी ऑफर दिया, जो बेंगलुरु बेस्ड थी।  Abhay Goel ने कैसे टॉप किया, उनकी Preparation Strategy को फॉलो करेंगे, सफलता से कोई दूर नहीं कर सकता है।

अभय गोयल ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) को लेकर बड़ी बातें बताई हैं। कहा है कि खुद पर भरोसा नहीं था कि वे पास हो जाएंगे। उनको लग रहा था कि परफॉर्मेंस खराब ही रही है। इसके बाद जब रिजल्ट आउट हुआ, तो खुद को टॉपर पाया।

जिसके बाद हैरान रह गए। 24 साल के हो चुके अभय बताते हैं कि उनको खुद इस बार सफलता का जरा भी इलम नहीं था। जिसके कारण उन्होंने अगली बार को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी थी। जैसे ही रिजल्ट आया तो एक दोस्त ने प्रेशर किया कि चेक तो कर ले। फिर जो हुआ, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

8 माह की तैयारी और हो गए सफल

खुद को 100 पर्सेंटाइल में पाकर वे हैरान रह गए। आपको बता दें कि कैट में इस बार 2 लाख 22 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए थे। वुमन कैटेगरी में 35 और पुरुष कैटेगरी में 65 प्रतिशत लोग थे। 4 ट्रांसजेंडरों ने भी किस्मत को आजमाया। बता दें कि इस बार 100 से 99.98 में 55 कैंडिडेट्स को रखा गया है, जिनमें सिर्फ 4 ही वुमन हैं। 

मूल रूप से गुजरात के भरूच के रहने वाले गोयल बताते हैं कि आठ माह पहले ही तैयारी कर ऐसा रिजल्ट हासिल किया है। पहली बार में ही वे पास हो गए। उनके पिता का नाम पुष्पेंद्र गोयल है, जो यहां की प्राइवेट केमिकल कंपनी में मैनेजर की जॉब करते हैं।

बेंगलुरु की फर्म ने इनको जब डाटा एनालिस्ट की जॉब ऑफर की, तो इन्होंने हां कर दी थी। जिसके बाद आईआईएम में जाने का सपना देख रहे थे। जिसके लिए कैट की तैयारी शुरू की और सफल भी हुए। अब वे अहमदाबाद, बेंगलुरु या कोलकाता के IIM में एडमिशन लेने के बारे में सोच रहे हैं। कहा कि कड़ी मेहनत से ही सफलता हासिल की जा सकती है।