home page

सिर्फ 17 दिन मेहनत के बाद बन गए IPS Officer, अजीब है Akshat Kaushal की कहानी

IPS Officer Akshat Kaushal की कहानी किसी रोमांच से कम नहीं है।

 | 
dsfa

Newz Funda, New Delhi कोई भी जब UPSC परीक्षा को पास करता है, या Topper बन जाता है, तो अजीब ही Success Story लोगों के सामने निकलकर आती है। आपको इसी कड़ी में जोड़ रहे हैं IPS Officer Akshat Kaushal की कहानी से।

अक्षत कौशल ने सिर्फ 17 ही दिन मेहनत की थी, जिसके बाद ठान लिया था कि वे अफसर बनकर रहेंगे। उनका ये सपना पूरा भी हो गया। लेकिन बताते हैं कि एक वक्त लग रहा था कि शायद ऐसा नहीं कर पाएंगे। 

इस IPS की Success Story बेहद ही रोमांचक है। Akshat Kaushal से पहले ही न जाने कितने युवाओं की कहानी को जान चुके हैं। जो सफल भी हुए थे, कई लोगों को लाख कोशिशों के बाद भी असफलता का मुंह देखना पड़ा था।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में अक्षत को चार बार असफलता का मुंह देखना पड़ा। जब हिम्मत हारने लगे तो मां ने हौसला दिया। इसके बाद 5वें प्रयास में वे आईपीएस बन गए।  

...जब चार बार फेल होने के बाद हारने लगे हिम्मत

वे सोचते थे कि शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर है। लेकिन हिम्मत बनाए रखना उनके काम आ गया। सपना पूरा नहीं होने तक तीन बार कड़ी मेहनत दिन और रात की। लेकिन फिर भी फेल हो गए।

चौथी बार तो लोग भी मजाक उड़ाने लग गए। हर कोई बाहर निकलने पर अजीब सवाल करके उनका जोक करने लगा। चौथी बार फिर भी निराशा हाथ लगी। उन्होंने 2012 में अपनी तैयारी शुरू कर दी थी।

जिसके बाद लगातार चार अटेंप्ट में फेल हो गए। इसके बाद पढ़ाई छोड़ने का फैसला किया, तो दोस्तों और परिजनों ने 5वीं बार हिम्मत दी। जिसके बाद फिर ट्राई किया। अक्षत ने मां से कहा था कि इसके बाद वे ट्राई नहीं करेंगे।

ये उनका लास्ट चांस होगा। जिसके बाद मां ने समझाया, लेकिन एग्जाम में सिर्फ 16 ही डे बचे थे। जिसके बाद मेहनत और लगन से जुट गए।

फिर आ गया वो सपने पूरे होने का दिन, जब रिजल्ट में पता लगा कि इस बार 55वीं रैंक हासिल करके मां का होनहार अफसर बन गया है।