home page

मौसम खान ने प्रेम बनकर हिन्दू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, धर्म परिवर्तन फिर बंदूक के बल पर निकाह

लड़की का आरोप है कि करीब तीन साल तक उसे प्रताड़ित किया गया और आरोपी युवक के भाई ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 
 | 
hindu

Newz Funda, New Delhi प्रेम विवाह आज के समय में एक आम बात है लेकिन प्यार के जाल में फसा धर्म परिवर्तन करवा जबरदस्ती शादी करना धर्म कर्म को संकट में डाल रहा है।

यह मामला भी कुछ ऐसा ही है जिसमें पहले मुस्लिम लड़के ने हिंदू युवती को पहले प्रेम जाल में फंसाया। यही नहीं इसके लिए खुद को हिंदू बताकर लड़की को घर से भगाकर ले गया। 

मुस्लिम लड़के ने Forced conversion कराकर लड़की से बंदूक के बल पर निकाह किया। घटना haryana प्रदेश के रेवाड़ी की है। लड़की ने यह आरोप पुलिस को दी शिकायत में लगाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। 

लड़की का यह है आरोप

लड़की ने आरोप लगाए हैं कि जहां जबरन शादी की गई। इसके बाद उसके भाई ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। जैसे ही आरोपियों के चुंगल से छुटकर लड़की महिला पुलिस थाना पहुंची। इसके बाद पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।

परिजन अपनी बेटी को साथ लेकर धारूहेड़ा थाने में पहुंचे। इसके बाद पीड़िता थाना पहुंची। पुलिस ने मौसम खान उसके पिता ताहिर खान, भाई सलीम खान और अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

ऐसे हुई थी मुस्लिम लड़के से मुलाकात

पीड़ित लड़की की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि साल 2020 में जब BA द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। इसी दौरान उसकी एक दिन मुलाकात प्रेम नाम के एक लडक़े से हुई। लडक़े ने पहले उसे महंगे गिफ्ट दिए और कहा कि उसका रिश्तेदार बड़े पद पर अफसर है। उसे नौकरी दिला देगा। 

लडक़े ने लड़की को अपने प्रेम जाल में ले लिया। युवक18 नवंबर 2020 को जबरदस्ती उसे मोटरसाईकिल पर बैठाकर हरिद्वार ले आया। इसके बाद यहां पर उसने दुष्कर्म किया। इसके अगले दिन वहां के मंदिर में ले जाकर शादी की गई।

बंदूक के बल पर किया था निकाह

पीड़ित लड़की ने आरोप लगाते हुए कहा कि लड़के ने उससे बहुत बड़ा धोखा किया है। उसने कहा कि 20 नवंबर 2020 को उसके प्रेमी के बाप ताहिर खान,अंकल तसव्वरए चाचा अकबरए ताऊ सुलेमान व ताहिर खान के दोस्त बाबूलाल भी हमारे पीछे हरिद्वार पहुंच गए।

जिसके बाद उनके परिवार वाले उन्हें जबरदस्ती कार में बैठाकर नूंह के गांव ऊटोन में ले गये। यहां पर उसे गाल में लेकर आए। इसके बाद उसका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया गया और फिर बंदूक के बल पर निकाह भी करवा डाला। विवाह के बाद पीड़िता को पता चला कि उसके प्रेमी का असली नाम मौसम खान है।