home page

Yamuna Expressway पर CAB में 3 घंटे तक महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने रोते हुए बताई ये आपबीती

Yamuna Expressway वे पर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

 | 
AFSD

Newz Funda, UttarPradesh Desk खबर उत्तरप्रदेश से है। जहां एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि नोएडा से आगरा जा रही एक महिला के साथ कैब ड्राइवर और दो अन्य लोगों ने दरिंदगी की है।

आरोपियों ने Yamuna Expressway पर गाड़ी रोकी और बारी-बारी 3 घंटे तक हवस का शिकार बनाते रहे। इसके बाद महिला को ऑटो में बैठाकर भाग गए। पीड़िता इसके बाद थाने पहुंची और पुलिस को मामले से अवगत करवाया। जिसके बाद आरोपियों को पुलिस की ओऱ से अरेस्ट कर लिया गया है। 

आरोपियों के बारे में सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। फिलहाल आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वारदात रात के समय की बताई गई है। यहां नोएडा के सेक्टर-37 से महिला ने मंगलवार रात को साढ़े 8 बजे घर जाने के लिए ईको गाड़ी ली थी।

जिसमें पहले 6 लोग सवार थे। इनमें से एक व्यक्ति मथुरा और दो आगरा में उतर गए। बाकी सवारियां भी फिरोजाबाद आने पर चली गईं। इसके बाद टैक्सी चालक को उसने बिधूना जाने की बात बताई।

जिस पर उसने कहा कि ओरैया तक ही जाएगा। फिर आगे जाकर चालक, जिसका नाम जयपाल है, ने यूटर्न ले लिया और गाड़ी आगरा की तरफ ले गया। 

तीन घंटे तक करते रहे सामूहिक दुष्कर्म

इसके बाद उसे पता ही नहीं लगा कि कैब कहां जा रही है। जयपाल गाड़ी को लेकर हाईवे से कुबेरपुर पर एनएच से गढ़ी रामी सड़क पर ले आया।

यहां से उसने फोन कर दो और लोगों को बुला लिया, जिन लोगों ने उसके साथ रात 1 से सुबह 4 बजे तक बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद एक ऑटो को रुकवाया और उसमें बैठाकर फिरोजाबाद की ओर रवाना कर दिया।  

जिसके बाद पीड़िता घर जाने के बजाय सीधे 7 बजे एत्मादपुर थाने पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस की ओर से सीसीटीवी खंगाले गए, तो पूरी वारदात का खुलासा हो गया।

इसके बाद ईको गाड़ी की जानकारी जुटाकर आरोपियों को दबोच लिया गया। आरोपियों के नाम गांव रसूलपुरा निवासी ड्राइवर जय वीर, हेमंत उर्फ टीटू और फूल सिंह हैं। ईको गाड़ी को भी रिकवर कर लिया गया है।