home page

दिल्ली के बदरपुर में युवक की हत्या का Video वायरल, तीन लोगों ने चाकुओं से गोदकर मार डाला

राजधानी दिल्ली में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। तीन लोगों ने युवक को मार डाला।

 | 
fasd

Newz Funda, New Delhi खबर नई दिल्ली से है, जहां तीन लोगों ने मिलकर युवक को चाकुओं के गोद-गोदकर मार डाला। इन लोगों ने जरा भी रहम नहीं किया और युवक पर ताबड़तोड़ चाकुओं से वार किए।

वारदात के बाद तीनों लड़के मौके से फरार हो गए। आपको बता दें कि इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें तीनों लड़के मृतक पर बेरहमी से ताबड़तोड़ वार करते दिख रहे हैं।

जिस समय युवक का मर्डर किया गया है, उस दौरान वहां भीड़ भी काफी इकट्ठा थी। लेकिन किसी ने भी युवक को छुड़ाने की जहमत नहीं की। युवक आराम से उसका मर्डर करने के बाद फरार हो गए। लेकिन किसी ने भी युवक को नहीं बचाया। 

किसी ने नहीं की बचाने की कोशिश

मूकदर्शकों की परवाह किए बिना आरोपियों की ओर से की गई ये वारदात लोगों में चर्चा कि विषय बनी हुई है। इसके बाद घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अभी हत्यारोपियों का सुरान नहीं लगा है।

जिस लड़के की हत्या हुई है, उसका नाम केशव बताया जा रहा है। वारदात साउथ ईस्ट दिल्ली के बदरपुर इलाके में 20 दिसंबर को रात 8 बजे हुई है।

सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि युवक हथियार और चाकू लेकर आते हैं। इसके बाद गली में लड़के को घेरकर उस पर ताबड़तोड़ वार करते हैं। जिसके बाद उसकी हत्या कर फरार हो जाते हैं।  

झगड़े के बाद किया मर्डर

एक आरोपी केशव की कॉलर पकड़े व दूसरा चाकू मारते दिख रहा है। कई लोग हंगामा सुनकर बाहर जरूर घरों से आते हैं। लेकिन कोई भी केशव को छुड़ाने की कोशिश नहीं करता।

इसके बाद आरोपी बुरी तरह लहूलुहान केशव को छोड़कर भाग जाते हैं। इसके बाद में युवक को अस्पताल लेकर जाया जाता है, जहां इलाज के दौरान वह दम तोड़ देता है।

पुलिस का कहना है कि मामला आपसी झगड़े का है। जिसके बाद ही मर्डर किया गया है। जल्द आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है।