home page

Spa Center में थाईलैंड की लड़कियां कर रही थीं देह व्यापार, हर ग्राहक से चार्ज किया जाता था ये Rate

राजस्थान के भीलवाड़ा में पुलिस की ओर से छापामारी की गई है। स्पा सेंटर से पुलिस ने कई लड़कियों को काबू किया है।

 | 
fas

Newz Funda, Rajasthan मसाज के नाम पर जिस्मफरोशी के बड़े अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। खबर राजस्थान के भीलवाड़ा से है। जहां पुलिस की ओर से कई स्पा सेंटरों में छापेमारी के बाद चौंकाने वाली जानकारियां मिली।

यहां के स्पा सेंटर से पुलिस ने थाईलैंड की चार लड़कियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही चार युवकों को भी अरेस्ट किया गया है। ये इनके साथ संदिग्ध हालत में मिले हैं। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है। 

Rajasthan की Bhilwara पुलिस को लंबे समय से ऐसे रैकेटों के बारे में जानकारी मिल रही थी। जिसके बाद ही प्लानिंग करके छापा मारा गया। पुलिस को Spa Center के बारे में मुखबिरों से गलत काम होने के बारे में पता लग गया था।

मामला रात के समय का बताया जा रहा है, जब सबसे पहले पुलिस टीम कोतवाली थाना क्षेत्र में कावा खेड़ा में पहुंची थी। यहां के बुद्धा स्पा सेंटर के बारे में पहले से जानकारी मिल रही थी।

जिसके बाद यहां रेड के दौरान चार लड़कियों को अरेस्ट किया गया है। वहीं, कुछ युवक यहां पर संदिग्ध अवस्था में मिले थे। जिनको भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।

पुलिस को लंबे समय से मिल रही थी शिकायत

इसके बाद पुलिस की टीम प्रतापनगर थाना क्षेत्र में पहुंची, जहां पर सिगनेचर स्पा सेंटर में रेड की गई। इसके बाद शहर के तीन और स्पा सेंटरों पर भी रेड की गई है। पुलिस की ओर से यहां कड़ी पूछताछ की गई है।

यह भी पता लगाया जा रहा है कि यहां पर और क्या-क्या गतिविधियां होती हैं। पता लगा है कि यहां पर देश के कई हिस्सों से लड़कियों को लाया जाता है। जिसके बाद उनको काम पर रखकर गलत काम करवाया जाता है।

यह भी पता लगा है कि विदेश की लड़कियों को भी यहां पर रखा जाता है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें केरल निवासी मैनेजर, सवाद उर्फ हेरूनल सबलपुरा निवासी, नरेंद्रसिंहपुर निवासी अरुण और राजकुमार शामिल हैं।

जिनको अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने बताया कि लंबे समय से यहां जिस्मफरोशी की शिकायत मिल रही है। जिसके बाद ही रेड की गई है।