home page

देवर के Love में पागल थी भाभी, रात को नहाई और Husband के साथ कर दिया ये खौफनाक कांड

एक महिला के बारे में बता रहे हैं, जो अपने ही देवर के प्यार में पागल थी। उसने पति के साथ जो किया, जानकर रूह कांप उठेगी।

 | 
afsd

Newz Funda, UttarPradesh Desk कहते हैं प्यार अंधा होता है और यह कुछ भी करवा सकता है। लेकिन कई बार ये अंधापन इतना भयंकर होता है कि लोगों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ जाती है।

लोग प्यार में मर्यादाएं भूल जाते हैं और वो कर बैठते हैं, जिसका किसी को अंदाजा भी नहीं होता है। ऐसा ही एक महिला ने किया है, जिससे जानने के बाद आपकी रूह कांप उठेगी। आइए विस्तार से जानते हैं इस खबर में।

पूरा मामला आपको बता रहे हैं। यह मामला सामने आया है उत्तरप्रदेश (UttarPradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में, जहां एक महिला अपने ही देवर के प्यार में इस कदर पागल हुई कि सो रहे अपने पति को मार डाला।

पहले महिला ने अपने पति का गला रेत दिया और फिर रात को नहाने के बाद बच्चों के साथ सोने के लिए चली गई। परिजनों को अगली सुबह वारदात का पता लगा, जब उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।

पुलिस को सूचना दी गई, जिसने जांच के बाद आरोपी महिला और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के कारणों को जानने के बाद पुलिस भी हैरान है। 

भाभी से बन चुके थे अवैध संबंध

बताया जा रहा है कि वारदात गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी इलाके की है। यहां जिसका कत्ल किया गया है, उस 35 साल के आदमी का नाम एयाज है। वारदात को उसकी पत्नी सजरा खातून ने चाकू से गोदकर अंजाम दिया है।

यह शख्स यहीं पर अपने बच्चों के साथ रह रहा था। रविवार सुबह खून से लथपथ बॉडी मिलने के बाद परिवार के दूसरे लोगों की ओर से पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद पहले पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और फिर मामले की पड़ताल शुरू की। 

बुर्का पहनकर आया और...

जिसके बाद सीसीटीवी देखने पर सुराग लगा। रात को दो बजे पुलिस को एक गली में बुर्का पहने आते हुए कोई नजर आया। जो देखने में लग रहा था कि कोई पुरुष है।

इसके बाद पुलिस ने सख्ती बरती तो पूरा मामला सामने आ गया। यह शख्स आमिर (एयाज का छोटा भाई) ही निकला। जिसके बाद शक के आधार पर कड़ाई से पूछताछ में उसने सब कुछ बता दिया। 

सामने आया कि एजाज को उसके भाभी से बने संबंधों का पता लग गया था। दोनों भाईयों में इसको लेकर लड़ाई भी हुई थी। जिसके बाद वह अलग होकर किराए पर दूसरी जगह रहने लगा था। फिर भाभी से मिलकर हत्या की प्लानिंग की थी, जिसके बाद रात को आमिर बुर्का पहनकर आया तो सजरा ने देखते ही दरवाजा खोल दिया था।

इसके बाद सो रहे एयाज के पेट और सीने पर चाकू से कई वार करके गला रेत दिया था। जिसके बाद घर की दीवार को लांघकर भाग गया था। महिला इसके बाद नहाई और बच्चों के साथ जाकर सो गई। पुलिस की ओर से बताया गया है कि वारदात में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया गया है।