home page

Hindu लड़कियों को ही फांसता था Shraddha का हत्यारोपी Aftab; बोला-फांसी भी हुई तो अफसोस नहीं, जन्नत में मिलेंगी...

श्रद्धा के हत्यारोपी आफताब ने जो खुलासा किया है, वह काफी चौंकाने वाला है। यह सूत्रों के हवाले से सामने आया है।

 | 
df

Newz Funda, New Delhi Shraddha Murder Case में जो बात निकलकर सामने आई है। उसे जानने के बाद आप सिहर जाएंगे।

बताया जा रहा है कि आरोपी आफताब ने कहा है कि अगर उसे फांसी की सजा भी हुई तो कोई अफसोस नहीं होगा। उसे जन्नत में हूरें मिलेंगी।

आपको बता दें कि बयान सामने आने के बाद आफताब की कट्टर मानसिकता से इन्कार नहीं किया जा सकता। वह जाल में सिर्फ हिंदू लड़कियों को ही फांसता था।

साजिश के तहत बंबल एप से ऐसा कर रहा था। हालांकि दावा सूत्रों के हवाले से है। वह श्रद्धा के अलावा भी कुछ अन्य हिंदू लड़कियों के संपर्क में था।

लिव इन पार्टनर श्रद्धा वॉल्कर की हत्या (Shraddha Walker Murder Case) करने के आरोपित आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Poonawala) से पूछताछ व पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद लगातार चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है।

पूछताछ के दौरान उसने पहली बार चौंकाने वाला बयान दिया है।

20 से अधिक लड़कियों से रहा संपर्क
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक उसने कहा है कि श्रद्धा की हत्या के आरोप में उसे फांसी भी हो जाए तो अफसोस नहीं होगा, जन्नत में जाने पर उसे हूर मिलेगी।

यही नहीं उसने यह भी बताया कि श्रद्धा से रिश्ते के दौरान उसके 20 से अधिक हिंदू लड़कियों से संबंध रहे हैं। पुलिस को दिए उसके इस बयान से आफताब की कट्टर मानसिकता सामने आई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आफताब ने पूछताछ के दौरान कहा कि बंबल एप पर वह हिंदू लड़कियों को ढूंढकर अपने जाल में फंसाता था।

श्रद्धा की हत्या के बाद वह एक मनोविज्ञानी को अपने कमरे पर लाया था, वह भी हिंदू थी। उसे उसने श्रद्धा की अंगूठी तोहफे में देकर अपने जाल में फंसाया था। इसके अलावा भी कुछ अन्य हिंदू लड़कियों के वह संपर्क में था।

मुंबई में ही ठान ली थी हत्या की साजिश
उसने कहा कि श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के टुकड़े कर फेंकने का उसे जरा भी अफसोस नहीं है। शातिर आफताब जब तक रिमांड पर था। वह पुलिस को गुमराह करता रहा।

उसके चहरे पर कभी शिकन नहीं दिखाई दी। पूछताछ खत्म हो जाने पर वह चैन की नींद सोता था। उसने पुलिस से स्पष्ट कहा कि श्रद्धा की हत्या कर उसके टुकड़े करने की उसने मुंबई में ही ठान ली थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पालीग्राफ टेस्ट में आफताब ने कुछ ऐसे सच बताए हैं, जो बेहद चौंकाने वाले हैं। पुलिस नार्को टेस्ट के बाद इन तथ्यों की पुष्टि करना चाहती है।

पालीग्राफ टेस्ट में उसने जो बताया है, उससे जांच में काफी मदद मिल रही है। इसके जरिये ही उसके घर से पांच चाकू बरामद किए गए थे। इसके अलावा उम्मीद है कि जल्द ही अन्य सुबूत भी जुटा लिए जाएंगे।