home page

सपा MLA इरफान सोलंकी से जेल में करवाए गए 1300 साइन, आखिर क्या है मामला?

सपा MLA इरफान सोलंकी से जुड़ी खबर आपको बता रहे हैं। जिनसे जेल में 1300 साइन करवाए गए हैं।

 | 
asfd

Newz Funda, UttarPradesh Desk खबर उत्तरप्रदेश के कानपुर से है। जहां पर जेल में सपा एमएलए इरफान सोलंकी से लगभग 1300 जगह साइन करवाए गए हैं।

दरअसल कानपुर पुलिस बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान के मामले में जांच कर रही है। रिजवान को कानपुर का स्थानीय निवासी होने का प्रमाण पत्र देने की शिकायत के बाद ही जांच की जा रही है।

यह मामला पूरी तरह राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। जिसके बाद ही पुलिस की ओर से सपा विधायक के खिलाफ जांच शुरू की गई है। आपको बता दें कि विधायक से पुलिस इस दस्तावेज की जांच के लिए लगभग 1300 जगहों पर साइन ले चुकी है।

विधायक के ऊपर कानपुर में अपनी पड़ोसी महिला के प्लॉट में आगजनी के गंभीर आरोप लगे थे। जिसके बाद से वे जेल में हैं। खबर यह भी आ रही है कि अब विधायक को यहां से महाराजगंज जेल भेजा जाएगा।

जल्द ही उनको शिफ्ट कर दिया जाएगा। लेकिन अभी यह मामला सामने आ गया। जिसके बाद विधायक की मुश्किलें कम होने के बजाय और भी बढ़नी तय मानी जा रही हैं।  

पुलिस कर रही है साइन का मिलान

इन दस्तावेजों की जांच के लिए ही उनके सिग्नेचरों का मिलान पुलिस की ओर से किया जा रहा है। बांग्लादेशी निवासी डॉ. रिजवान के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। जिसके कारण ही नमूने जुटाए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि रिजवान से जो दस्तावेज बरामद किए गए हैं, उन पर किए गए साइन का ही मिलान किया जा रहा है।

वहीं, सोलंकी की ओर से साफ कहा गया है कि उन्होंने ऐसे किसी फर्जी प्रमाण पत्र पर साइन नहीं किए हैं। किसी भी बांग्लादेशी नागरिक को ऐसा कोई लेटर जारी नहीं किया है।

इनके ऊपर भी लगा है आरोप

यही नहीं, आरोप ये भी है कि विधायक के अलावा सपा पार्षद मुन्नू रहमानी नदी की ओर से भी दस्तावेज जारी किया गया था, जिसमें बांग्लादेशी नागरिक रिजवान को स्थानीय बताया गया था।

बकायदा इसका प्रमाण पत्र जारी किया गया था। जिसके बाद पार्षद को गिरफ्तार तो नहीं किया गया है, लेकिन जांच हो रही है। पुलिस ने कई सेट में लगभग विधायक के 250-250 साइन मिलान के लिए करवाए हैं।