home page

Rajasthan में 20 साल की युवती से दरिंदगी; कई बार बेचा, बार-बार किया गया दुष्कर्म; पढ़िए पीड़िता की आपबीती

राजस्थान में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, पीड़िता को बार-बार बेचा भी गया।

 | 
fads

Newz Funda, Bhilwara Desk सख्त कानून बनने के बाद समझा यही जा रहा था कि महिलाओं के खिलाफ अपराध रुक जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ भी नजर नहीं आ रहा है।

आपको राजस्थान का एक केस बता रहे हैं, जिसको जानने के बाद आपके पैरों के नीचे से जमीन निकल जाएगी। जी हां, यह केस भीलवाड़ा का है। सहाड़ा से पहले युवती को शादी का झांसा देकर अगवा किया गया।

फिर शुरू हुआ दुष्कर्म का सिलसिला। केस गंगापुर कारोई थाना क्षेत्र के तहत दर्ज किया गया है। आरोपी वारदात के बाद आगे महिला को 5 से 10 हजार में बेचते रहे। 6 महीने पहले की बात है, जब अब शिकायत के बाद पुलिस की जांच चल रही है। 

पहले आरोपी बंसी ने चाचा के लड़के से मोबाइल नंबर लिया और बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया। शादीशुदा होने की बात पर कहा कि उसकी पत्नी छोड़कर जा चुकी है। फिर गाड़ी में बैठाकर पाली ले गया। वहां पर लगातार 10 दिन तक दुष्कर्म किया।  

10 हजार में बेचा, धमकी देकर दुष्कर्म करवाया

इसके बाद उसे मामूली सी रकम यानी दस हजार रुपए लेकर बद्री के हवाले कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर कहा कि तेरा बाप मर चुका है।

यह जो भी करे, रोकना नहीं। नहीं तो तेरे को जान से मार देंगे। इसके बाद 15 दिन तक लगातार बद्री दुष्कर्म करता रहा और बाद में सिर्फ 10 हजार रुपए लेकर आगे कल्लू राम को बेच दिया।  

इसके बाद कल्लू राम पीड़िता को अपने साथ बेंगलुरु ले गया। फिर किराए के मकान में एक महीने तक हवस का शिकार बनाता रहा।

इसके बाद उसे पुखराज नामक शख्स के हवाले कर दिया। जिससे 20 हजार रुपए लिए गए थे। वहां से आरोपी अपने साथ रास ले गया। जिसके बाद उसने भी एक माह तक उसकी आबरू लूटी।   

पुखराज ने आगे बेचा 5 हजार में

इसके बाद मन भरने पर पुखराज ने 5 हजार लेकर आगे एक और आरोपी घासीराम के हवाले कर दिया।  जिसने युवती को मारपीट कर बंधक बनाया। फिर वह उसे खैरवे नामक जगह पर ले गया।

यहां लगातार दुष्कर्म किया। एक दिन कल्लू राम का फोन उसके हाथ लग गया, जिसके बाद भाई को सूचना देकर पूरे मामले की जानकारी दी। 

जिसके बाद पुलिस को लेकर भाई मौके पर आ गया। फिर उन लोगों ने उसे वहां से छुड़वाकर एसडीएम के सामने जरूर पेश किया।

लेकिन पुलिस की मिलीभगत से कार्रवाई नहीं हो पाई। अब फिर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है। जिसके बाद 5 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।