home page

Iraq Bank Robbery Case: ...जब करोड़ों की करंसी ट्रक में ले गए थे लुटेरे, ये थी दुनिया की सबसे बड़ी बैंक लूट

दुनिया की सबसे बड़ी बैंक रॉबरी के बारे में बता रहे हैं। जिसे बेहद ही शातिर ढंग से अंजाम दिया गया था।

 | 
df

Newz Funda, New Delhi Central Bank of Iraq में हुए Robbery Case के बारे में शायद ही आप जानते हों। इस वारदात को कैसे अंजाम दिया गया था, यह जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

आपने कई बैंक डकैतियों के बारे में सुना होगा। सबसे बड़ी बैंक डकैती और मास्टरमाइंड के बारे में आपको रूबरू करवा रहे हैं। शाम से समय चार लोगों ने इसे अंजाम दिया था।

इन्होंने सिर्फ एक चिट मैनेजर को पकड़ाई थी। इसके बाद आसानी से सभी ताले खुल गए थे और फिर लूट शुरू हुई थी। अरबों रुपये चारों लुटेरे ट्रक में लेकर आसानी से फरार हो गए थे।

कोई भी आदमी कुछ नहीं कर सका था। इसके बाद नोट लेकर आरोपी आसानी से भाग गए थे।

उन दिनों अमेरिका इराक पर कब्जा करने ही वाला था। इराक पर दुनिया भर की नजरें तीखी हो चुकी थीं। जिसके बाद वहां के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन अलग-थलग पड़ चुके थे।

इसके बाद ही प्लान तैयार हुआ था कि कैसे अमेरिका की नजरों को कमजोर किया जा सके। जिसके बाद ही इराक के सबसे बड़े बैंक को लूटने की दिशा में काम शुरू किया गया।

भारतीय करेंसी के अनुसार यहां से लगभग 7 हजार करोड़ रुपये इधर से उधर किए गए थे। बगदाद में सेंट्रल बैंक ऑफ इराक से लूट के बाद ही अमेरिका ने हमला किया था।

19 मार्च 2003 को ऑपरेशन इराकी स्वतंत्रता शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि सद्दाम हुसैन के बेटे ने ही पूरी साजिश रची थी कि हमलावरों के हाथ यह पैसा न लगे।

कुसय नामक बेटे को ही मामले में मास्टरमाइंड बताया था। जो साथियों के साथ मौके पर था।

घटना के बाद शुरू हो गई थी अमेरिकी बमबारी

इसके बाद ही बैंक मैनेजर को चिट्ठी दी गई, जिसमें कहा गया था कि राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन सुरक्षा कारणों से इस पैसे को दूसरी जगह ले जाना चाहते हैं।

इसके बाद खुद बैंक मैनेजर ने कर्मचारियों को भी उक्त लोगों की मदद के लिए कहा था। 5 घंटे बाद आरोपी पूरा पैसा लेकर चले गए थे। इस घटना के तुरंत बाद इराक में अमेरिका ने बमबारी शुरू कर दी थी।

कब्जा होने तक कुसय फरार हो गया था। बाद में सद्दाम हुसैन के घर से भी करोड़ों रुपये मिले थे। कयास थे कि सद्दाम हुसैन ने सेंट्रल बैंक से लूटा पैसा सीरिया भिजवाया था, जो अमेरिकियों के हाथ नहीं लग सका।

इस घटना को दुनिया की सबसे बड़ी बैंक लूट कहा जाता है। इसको गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया जा चुका है।