home page

प्रेमिका के डर से पति नहीं बनाता है संबंध, महिला की इस परेशानी को सुन पुलिस के भी उड़े होश

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक ऐसा अजीब मामला सामने आया है, जो आपने पहले कभी सुना भी नहीं होगा. जी हां, अपने पति से परेशान होकर एक महिला ने मामला दर्ज करवाया है, जिसमें कहा गया है कि उसका पति अपनी प्रेमिका से डरकर साथ नहीं सोता है. 

 | 
पति पर करवाया मामला दर्ज

Newz Funda, Crime Desk महिला ने बताया कि शादी के बाद पति कभी उसे घुमाने भी नहीं ले गया। क्योंकि इससे पति की गर्लफ्रेंड नाराज हो जाती थी और वह कई-कई दिनों तक खाना नहीं खाती थी। इसी के चलते पति ने कभी उसके साथ शारीरिक संबंध भी नहीं बनाए। बता दें कि यह मामला आगरा के थाना सदर क्षेत्र का है।

नहीं दिया गया खाना 

बता दें कि महिला ने बीते 3 दिसंबर को अपने गुजराती पति के अलावा उसकी प्रेमिका, सास-ससुर और ननद के खिलाफ दहेज मांगने और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि गर्लफ्रेंड के डर से पति ने उसे पत्नी का दर्जा नहीं दिया है। 

वहीं पुलिस ने SSP के आदेश पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके ससुराल वाले 5 लाख रुपए और दहेज न दिए जाने पर प्रताड़ित करते हैं। ससुराल में उसे कई-कई दिनों तक खाना भी नहीं दिया गया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसे भूखा रख कर घर से निकाल दिया गया।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दर्ज किया केस।

मूल रूप से गुजरात के जमजोधपुर, जामनगर की रहने वाली पीड़िता महिला वर्तमान में आगरा में रह रहे भाई के पास रहती है। महिला ने बताया कि वर्ष 2018 में उसकी शादी गुजरात के जामनगर निवासी युवक के साथ हुई थी। 

वहीं शादी के दौरान 3 लाख रुपए और अन्य खर्चों के साथ 10 लाख रुपए खर्च किए गए थे। लेकिन शादी के 4 महीने बाद ही ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया था। जिसके बाद वह पिछले चार सालों से अपने भाई के साथ रह रही है। 

पीड़िता ने बताया कि ससुराल वाले उसे धमकाते रहते हैं। जिससे उसकी जान को खतरा बना हुआ है। वहीं सदर पुलिस ने 498A,323,504,506 और दहेज प्रतिशेध अधिनियम के तहत पति, सास-ससुर, ननद और पति की प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।