home page

गर्लफ्रेंड और Ward Boy ने डांट पड़ने पर खोया आपा; महिला डॉक्टर के गले और पेट में घोंपी कैंची, फिर...

महाराष्ट्र में महिला डॉक्टर पर हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 | 
AFSD

Newz Funda, Maharashtra Desk महाराष्ट्र में एक महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पूरा प्रकरण नासिक का है, जहां गर्लफ्रेंड के सामने महिला डॉक्टर ने एक वार्ड बॉय की क्लास लगा दी थी।

इसके बाद वह तैश में आ गया और प्रेमिका के साथ मिलकर डॉक्टर पर हमला कर दिया। आरोप है कि महिला डॉक्टर के गले और पेट में दोनों में कैंची घोंप दी। महिला डॉक्टर ने प्रेमिका और वार्ड बॉय को डांट दिया था। जिसके बाद वे लोग उनकी जान लेने पर उतारू हो गए। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

नासिक के निजी अस्पताल का है मामला

घटना नासिक के निजी अस्पताल की बताई जा रही है। यहां के गंगापुर रोड पर निम्स अस्पताल है, जहां इन आरोपियों ने महिला डॉक्टर पर अटैक कर दिया। जहां पर डॉक्टर ने इन दोनों को किसी बात को लेकर डांट दिया था।

जिसके बाद आरोपियों ने अचानक कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस की ओऱ से कहा गया है कि जिनके ऊपर अटैक किया गया है, उनका नाम डॉक्टर सोनल दराडे है। जिन्होंने किसी बात को लेकर वार्ड ब्वॉय और उसकी प्रेमिका को डांट दिया था।

हालांकि उनको कैंची लगी है, लेकिन हालत अभी खतरे में नहीं है। पुलिस की ओर से इस मामले में हत्या प्रयास की धाराएं लगाई गई हैं। घटना के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन की पुलिस कस्टडी में लिया गया है।  

फिलहाल नहीं लिए गए हैं बयान

अभी डॉक्टर सोनल दराडे बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। जैसे ही उनकी दशा सुधरेगी, पुलिस की ओर से बयान लिए जाएंगे। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल आरोपी से पुलिस की ओर से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही आरोपी को लेकर सामने आएगा कि उसकी मंशा क्या थी। फिलहाल प्रेमिका के बारे में पुलिस की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले भी डॉक्टरों पर अस्पताल में हमले के मामले सामने आ चुके हैं।