home page

Father को लेना था पड़ोसी से बदला, घिनौनी साजिश रचकर अपनी ही बेटी के साथ कर दिया...

बदले की आग में एक बाप ने जो किया, उसे जानने के बाद आप सिहर जाएंगे। 

 | 
dfsa

Newz Funda, Pilibhit उत्तरप्रदेश के पीलीभीत से जो खबर सामने आ रही है, उसे जानने के बाद हर कोई सिहर जाएगा। मामला ही ऐसा है कि सवाल उठता है कि क्या एक पिता भी ऐसा कर सकता है।

आपसी रंजिश निकालने और अपने पड़ोसी को फंसाने के लिए घरवालों ने घिनौनी साजिश को अंजाम दिया। इस साजिश में बाप-दादा और चाचा शामिल थे।

जिन्होंने 9 साल की मासूम बच्ची को मार डाला। मास्टरमाइंड दादा ने अपने एक बेटे को कानूनी पचड़े से बाहर निकालने के लिए पूरा खेल किया।

लेकिन भंडाफोड़ होने के बाद चार और बेटे फंस गए। पुलिस ने मामले में 5 लोगों को अरेस्ट किया है। पूरा मामला आगे आपको बता रहे हैं।  

केस पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र का है। जहां के गांव माधोपुर में गन्ने के खेत में 2 दिन पहले 9 साल की बच्ची का शव मिला था।

खून से सने शव की सूचना के बाद पुलिस ने गहरी छानबीन की थी। जिसके बाद पड़ताल में जो खुलासा हुआ, उससे एक बार तो पुलिस ही चौंक गई।

क्योंकि जो रिपोर्ट मृतका अनम के पिता ने थाने में दी थी, उसमें शकील नाम के व्यक्ति पर आरोप लगाया गया था। लेकिन सच्चाई कुछ और ही आ रही थी। इसके बाद पूरे मामले की कलई खुल गई। 

ऐसे शुरू हुई थी दुश्मनी

बता दें कि लड़की के पिता अनीस अहमद की दुश्मनी 2018 से गांव के ही रहने वाले शकील से हो गई थी और वह बदला लेना चाहता था।

क्योंकि शकील का छोटा भाई शादाब अहमद का अफेयर उसकी बहन के साथ था, जो उसे लेकर फरार हो गया था। जिन्होंने शादी रचा ली थी।

और सभी लोग इसके खिलाफ थे। तभी से दोनों परिवारों में दुश्मनी शुरू हो गई। हालांकि यह मामला भी कोर्ट में विचाराधीन था। लड़की के गायब होने के मामले में पुलिस को सुराग मिला था कि वह कहीं गई ही नहीं।

सख्ती करने के बाद सच्चाई सामने आ गई। जिसके बाद पुलिस की ओर से मामले में पांच लोगों को अरेस्ट किया गया।

आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा नशीली गोलियां और ईंट भी जब्त की गई है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

वारदात को अंजाम देने के लिए इन लोगों ने बच्ची को मेले में घुमाने की बात कही थी। जिसके बाद नींद की गोली देकर पराली में ढक दिया था।

सुबह 4 बजे वारदात की गई, जब लड़की के दादा शहजादे, पिता अनीस, चाचा शादाब, नसीब और सलीम ने बच्ची को यहां से उठाकर अगले खेत में फेंका था।

पिता ने सिर में पत्थर मारकर उसका मर्डर किया। चाचा ने चाकू से वार किया। इसके बाद सब लोगों ने समझा कि वह मर गई तो मौके से लौट आए थे।

जिसके बाद मुनादी करवाई गई थी कि बच्ची का पता नहीं लग रहा है। इसके बाद एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें बच्ची जिंदा मिली थी।

जो लड़की के चाचा की ओर से बनाया गया था। कहा जा रहा है कि कत्ल फिर भी कर दिया गया। वारदात को लेकर फिलहाल लोगों में काफी दहशत दिख रही है।