home page

चाय में नशा देकर दरोगा ने कवयित्री को बनाया हवस का शिकार, फिर Blackmail कर 7 महीने तक रोज करता रहा...

उत्तरप्रदेश में एक महिला से दरोगा 7 महीने तक दरिंदगी करता रहा। जिसके बाद अब पुलिस को शिकायत की गई है।

 | 
dfsa

Newz Funda, Uttar Pradesh Desk उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में एक महिला से दुष्कर्म का केस सामने आया है। आरोप पुलिस के दरोगा पर है, जिसके बाद कविनगर थानाक्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाली महिला ने अपने साथ हुई ज्यादती की शिकायत पुलिस को की है।

आपको बता दें कि यह महिला राष्ट्रीय स्तर की कवियत्री है। जिसके फ्लैट में चाय में नशा देकर दरोगा ने पहले गलत काम किया, फिर दुष्कर्म के वीडियो भी नशे की हालत में बना लिए।

इसके बाद महिला को धमकी दी कि किसी को बताया तो इनको वायरल कर उसे बदनाम कर देगा। जिसके बाद उसे 7 महीने तक रोजाना हवस का शिकार बनाता रहा। बताया गया है कि महिला को आरोपी ने शादी का झांसा भी दिया।

आरोपी दारोगा डीसीपी देहात का पीआरओ बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ पुलिस को पीड़ित कवियत्री ने शिकायत दी है। पुलिस की ओर से आरोपी को सस्पेंड कर उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है।  

प्रेग्नेंट होने पर करवा दिया गर्भपात

महिला ने बताया कि वह आरोपी अक्षय मिश्रा से पहली बार 25 अप्रैल 2022 को डासना पेट्रोल पंप के पास मिली थी। वह घर जाने के लिए किसी वाहन का वेट कर रही थी कि आरोपी वहां आ धमका।

उससे वहां पर खड़े होने का रिजन पूछा और फिर घर पर छोड़ देने की बात कही। वह साथ में चली गई और वह फ्लैट में आकर वहां से चाय पीकर चला गया। आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया। जिसके बाद उससे बातचीत करने लगा।

इसी बीच फ्लैट पर आने लगा। एक दिन आया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर अंदर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बना लिया। बाद में इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसका नवंबर तक रोजाना शोषण करता रहा।

महिला ने बताया कि लगातार संबंध बनाने के कारण एक बार वह प्रेग्नेंट भी हो गई थी। जिसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देते हुए उसका गर्भपात भी करवा दिया। लेकिन बाद में आरोपी उससे दूर जाने लगा।

पूछने पर कहा कि वह पुलिस अफसर है, उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पुलिस को बताने पर भी अंजाम भुगतने की धमकी दी। अब आरोपी ने 10 दिन से उसका नंबर भी ब्लैकलिस्ट में डाल दिया है।