home page

गजब प्यार है! दो बच्चों की मां का भांजे पर आया दिल, फिर दोनों ने मिलकर किया ये काम

Love Story Uttarpradesh News: उत्तर प्रदेश के झांसी प्यार की अजब-गजब कहानी सामने आई है। यहां दो बच्चों की मां को अपने भांजे से प्यार हो गया। इसके बाद महिला अपने दोनों बच्चों को छोड़कर प्रेमी भांजे के साथ भाग गई। पुलिस की तलाश में दोनों की लोकेशन मध्यप्रदेश में मिली। इसके बाद दोनों को बरामद कर लिया गया।

 | 
mamii

Newz Funda, New Delhi झांसी: शहर के प्रेमनगर थानाक्षेत्र में एक युवक की गुमशुदगी के मामले का जब पुलिस ने खुलासा किया तो चौंकाने वाली कहानी सामने आई। गुमशुदा युवक की बरामदगी में जुटी पुलिस ने मोबाइल फोन के आधार पर लोकेशन ट्रेस किया तो पता चला कि वह मध्य प्रदेश में मौजूद है। 

झांसी पुलिस ट्रेस लोकेशन पर पहुंची तो युवक के साथ एक महिला भी बरामद हुई जो युवक की मामी थी। 

युवक ने पुलिस को बताया कि उसका मामी से प्रेम संबंध है और वे दोनों झांसी से भागकर मध्य प्रदेश पहुंच गए थे। भांजे के साथ प्रेम संबंध रखने वाली महिला के दो बच्चे भी हैं।

पुलिस के मुताबिक प्रेमनगर क्षेत्र के एक शख्स की शादी छह साल पहले इस महिला से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद भांजा नियमित तौर पर उनके घर आने लगा। 

इस दौरान मामी और भांजे के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। मामला हद तब पार कर गया जब मामी अपने दोनों बच्चों को घर में छोड़कर भांजे के साथ घर से भाग निकली। 

दोनों झांसी से भागकर समीपवर्ती मध्य प्रदेश पहुंच गए और वहीं पर रहने लगे। दूसरी तरफ दोनों के परिवार के लोग परेशान होकर इधर-उधर खोजबीन करते रहे।

मामी-भांजे को किया गया परिवार के हवाले

दोनों अपने-अपने घरों से कई दिन गायब रहे तो युवक के परिवार की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक 27 नवंबर से गायब है। 

मोबाइल लोकेशन के आधार पर 10 दिसंबर को पुलिस टीम ने युवक और उसकी मामी को मध्य प्रदेश में पकड़ लिया। सीओ सदर अवनीश गौतम ने बताया कि बरामदगी के बाद दोनों को वापस ले आया गया है। 

दोनों बालिग हैं और अपने बयान दे रहे हैं। गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर दोनों को उनके परिवारों के सुपुर्द कर दिया गया है।