नशे में घर आया युवक और Baby को उठाकर फेंक दिया पहली मंजिल से नीचे, इसके बाद खुद भी...
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर परिवार के झगड़े के बाद दिल दहला देने वाली खबर आई है।

Newz Funda, New Delhi दिल्ली की उस खबर से रूबरू करवा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। आपको बता दें कि यहां एक युवक नशे की हालत में घर आया और पत्नी से पहले जमकर लड़ाई की।
फिर तैश में आकर मासूम बच्चे को मकान की छत यानी पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। छत की ऊंचाई लगभग 21 फीट है। इसके बाद खुद को भी नीचे कूदकर मारने का प्रयास किया। जिसके बाद बच्चे और व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि युवक ज्यादा सीरीयस है। उसे एम्स में दाखिल किया गया है। मामला राजधानी दिल्ली के कालकाजी थाना क्षेत्र का है। इसके बाद पुलिस मौके पर आई और मामले की जांच की।
आरोपी दो बच्चों का पिता
घटना शुक्रवार देर रात की है। बच्चे की उम्र दो साल है और जिसने नीचे फेंका, वह उसका पिता है। आरोपी का इलाज एम्स के ट्रॉमा वार्ड में चल रहा है। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
उसकी पत्नी ने बताया कि वह दो बच्चों के साथ यहां रह रही है। पति शराब पीकर आया था। उसके साथ झगड़ा किया और पहले बच्चे को फेंक दिया। वे कुछ कर पाते, इससे पहले खुद भी कूद गया।
दादी के घर में थी पत्नी
कालकाजी थाना पुलिस ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि रात को साढ़े 10 के आसपास सूचना के बाद मौके पर गए थे। ओखला की संजय कॉलोनी का रहने वाला आरोपी 30 साल का है और उसकी पहचान मान सिंह पुत्र जोहरी के तौर पर हुई है।
वह सर्वोदय कैंप में आया था। जहां उसकी पत्नी अपनी दादी के पास आई थी। वह पति से नाराज थी, क्योंकि वह नशे में उससे मारपीट करता है।
जिसके बाद पति ने आकर झगड़ा शुरू कर दिया था। बताया जा रहा है कि महिला के बेटे का इलाज होली अस्पताल में किया जा रहा है।