home page

Year Ender 2022: इस साल इन सितारों ने बॉलीवुड में मारी एंट्री, कोई रहा फ्लॉप तो कोई रहा सुपरहिट

बॉलीवुड सिनेमा के कई नामी एक्टर्स के बच्चों ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया और लाइमलाइट में बने रहे है
 | 
बॉलीवुड
Newz Funda, Entertainment Desk इस साल बॉलीवुड के कई मशहूर एक्टर्स के बच्चों ने बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिस के चलते लाइमलाइट में बनें रहें। आज हम साल 2022 में बॉलीवुड में कदम रखने वाले उन नए सितारों की बात कर रहें है, जो कि चर्चा का विषय बनें रहे। 
बॉलीवुड स्टार किड्स किसी न किसी बात को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते रहते है। कोई न कोई स्टार किड बॉलीवुड में एंट्री लेता ही रहता है, जिसमें से कोई तो सुपर हिट हो जाता है और कोई फ्लॉप हो जाता है।

1- पलक तिवारी

Palak Tiwari मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस  Shweta Tiwari की बेटी है। पलक तिवारी ने पंजाबी सिंगर हार्डी संधू संग 'बिजली बिजली' म्यूजिक वीडियो से डेब्यू किया था, जो कि सुपर हिट रहा था। इस वीडियो को देखकर किसी की भी निगाहें पलक तिवारी से हट ही नही रही थी।

पलक तिवारी ने हॉटनेस के मामले में अपनी मां श्वेता तिवारी को भी पीछे छोड़ दिया, जिस कारण वह खूब चर्चा में रही। अब जल्द ही वो सलमान खान के साथ फिल्म 'Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan' में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही वो फिल्म 'The Virgin Tree' में  बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

                                         पलक

2- आर्यन खान

इस समय शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे Aryan Khan पर सभी की निगाहें टिकी हुई  हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल काफी सुर्खियों में रह चुके आर्यन खान अपने पिता शाहरुख खान के प्रोडक्शन से बतौर राइटर - डायरेक्टर बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे है।

                                             आर्यन

3 खुशाली कुमार

Khushali Kumar टी-सीरीज के मालिक और म्यूजिक प्रोड्यूसर गुलशन कुमार की बेटी है। उसने भी  इसी साल फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया है। खुशाली फिल्म 'धोखा: राउंड द कॉर्नर' में एक्ट्रेस आर. माधवन के साथ नजर आई थीं, जो कि सितंबर महीने में ही रिलीज हुई थी।

                                                 खिशाली

4- बाबिल खान

Babil Khan अभिनेता इरफान खान के बेटे होने के बावजूद अपने हुनर को दम पर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे है। हाल ही में तृप्ति डिमरी की फिल्म 'कला' से बॉलीवुड डेब्यू किया है। उनके अभिनय की भी तारीफ हो रही है। बाबिल यशराज फिल्म्स की पहली वेब सीरीज 'द रेलवे मैन' में भी नजर आ सकते हैं, जो भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित होगी।

                                                     बाबील