home page

जब भरी महफिल में Deepika Padukone ने इस एक्टर को कर दिया था प्रपोज, ये था पति Ranveer Singh का रिएक्शन

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की शादी के बाद अजीब किस्सा आपको बता रहे हैं।

 | 
deep

Newz Funda, New Delhi Deepika Padukone का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हालांकि ये पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

आपको पता होगा कि चार साल पहले 2018 में शादी करने वाले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को बेस्ट कपल माना जाता है।

वे बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में काउंट किए जाते हैं। शादी से पहले दोनों 6 साल तक एक-दूसरे के डेट करते रहे। दोनों की खूब तगड़ी बांडिंग दिखती थी।

कोई भी मौका एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का नहीं छोड़ते थे। लेकिन अब आपको जो बताने जा रहे हैं, उसे जानने के बाद आपका रोमांचित होना लाजिमी है।

एक अवॉर्ड शो के बारे में बता रहे हैं, जिसका वीडियो खूब देखा जा रहा है। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने उस समय अपने होने वाले पति रणवीर सिंह के सामने दूसरे एक्टर को प्रपोज कर दिया था।

ये कोई और नहीं, फवाद खान (Fawad Khan) हैं, जो पाकिस्तान के लोकप्रिय अभिनेताओं में शुमार किए जाते हैं।

उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट है, जिसको प्रशंसकों का दुनियाभर में प्यार मिल रहा है।

फवाद के बॉलीवुड में डेब्यू की बात करें तो उन्होंने 2014 में सोनम कपूर के साथ फिल्म खूबसूरत से पहचान बनाई थी। इसके बाद कई और फिल्मों में नजर आए थे।

कपूर एंड संस और ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों में उनके काम को खूब सराहना मिली थी। बाद में भारत-पाकिस्तान के बीच विवाद की वजह से फवाद पर प्रतिबंध लग गया था।

दीपिका को इस तरह गाना गाकर रिझाया था

अब बात करते हैं 2016 में फवाद खान और दीपिका पादुकोण के साथ में स्टेज शेयर करने की। जहां रोमांटिक अंदाज में उन्होंने दीपिका का दिल जीत लिया था।

फवाद ने रूप तेरा मस्ताना गाना गाकर दीपिका को रिझाया था। दीपिका ने भी शर्म के मारे दिल हार लेने की बात कही थी।

फिर दीपिका ने जो करण जौहर से कहा, उसे सुनकर सब दंग रह गए थे। कहा था कि अगले कुछ मिनटों के लिए ये सिर्फ मेरा हैं।

घुटनों के बल बैठने के बाद फवाद भी उसी मुद्रा में आ जाते हैं। इस वीडियो को लोगों की ओर से अब खूब लाइक किया जा रहा है।

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण पठान (Pathaan) फिल्म में शाहरुख खान (shahrukh Khan) के साथ दिखेंगी। उनके साथ जॉन अब्राहम (john Abraham) भी होंगे।