home page

नेहरू जैकेट और टोपी पहनी, बॉलीवुड की इस सुपरस्टार को पहचानने वाला बनेंगा चैपियन

यह बच्ची बचपन में बतौर चाइल्ड एक्टर कई फिल्मों में बड़े स्टार्स के साथ...

 | 
श्री देवी

Newz Funda, Entertainment Desk देश के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत जवाहर लाल नेहरू और बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू जैसी लुक में दिख रही यह बच्ची बॉलीवुड की सबसे बड़ी हीरोइन थी। इस बच्ची ने बचपन से ही कई बड़े फिल्म स्टार के साथ काम किया था।

बड़ी होकर यह लड़की बहुत बड़ी सुपरस्टार बन गई। उसने एक के बाद  एक हिट फिल्में दी। इसकी आदाकारी से लाखो करोड़ों लोग फैंन बन गये थे। लोग इसके नाम के दीवाने थे। 
बदकिस्मती से यह लड़की आज इस दुनिया में नही है, लेकिन  यह आज भी अपनी कलाकारी से लोगों के दिलों पर राज करती है। आज उसकी बेटी एक अच्छी एक्ट्रेस बन चुकी है और दूसरी डेब्यू कर रही है।

पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित

यदि आप  इस लड़की को नही पहचान पा रहे हो तो हम बता दें कि यह बच्ची कोई ओर नही बल्कि प्रसिद्ध एक्ट्रेस श्रीदेवी की बचपन की  तस्वीर है। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 में हुआ था।

श्रीदेवी को भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार का खिताब दिया गया था। वह तमिल, मलयालम, तेल्गु, कन्नड़ और हिन्दी फिल्मों में भी काम कर चुकी है। 1980 से 1990 के दशक में श्रीदेवी सबसे ज्यादा कमाने वाली अभिनेत्रियों में शामिल थीं। 

श्रीदेवी को उनके शानदार अभिनय के लिए पांच फिल्मफेयर पुरस्कार मिले। 2013 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हिट फिल्में

बता दें कि हिन्दी सिनेमा में बतौर बाल कलाकार उन्होंने 1985 में  डेब्यू किया था। श्रीदेवी ने 1985 में फिल्म सोलहवां सावन से डेब्यू किया था। उनकी पहली तमिल फिल्म मून्द्र्हु मुदिछु थी।

हिमत वाला फिल्म से उनको असली पहचान मिली। फिर तो बस यह एक के बाद एक हिट फिल्में देती रही।वह कई महिला प्रधान फिल्मों में भी नजर आई। सदमा, नागिन,निगाहें, मिस्टर इंडिया, चालबाज, लम्हे, ख़ुदागवाह और जुदाई उनकी बेहतरीन फिल्में हैं।

श्रीदेवी ने 63 हिंदी, 62 तेलुगु, 58 तमिल, 21मलयालम तथा कुछ कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। उनकी बेटी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी फिल्मों में काम कर रही है। 
जाह्नवी बड़ी स्टार बन चुकी हैं, जबकि खुशी इसी साल डेब्यू कर चुकी हैं। परन्तु बड़े अफसोस की बात है कि इस सुपरस्टार का बहुत जल्दी ही 24 फरवरी 2018 को दुबई में  निधन हो गया था।