home page

Tunisha Sharma का इस वजह से हुआ था शीजान खान से ब्रेकअप, कई लड़कियों से थे...

Tunisha Sharma Case में बड़ी बात सामने आई है। पुलिस की ओर से खुलासा किया गया है।

 | 
AFS

Newz Funda, Mumbai तुनीषा शर्मा केस में बड़ी बात का पता लगा है। वहीं, आरोपी शीजान खान के परिजनों की ओर से भी मामले में बयान सामने आया है। आपको बता दें कि मुंबई में एक अभिनेत्री ने सुसाइड किया था।

ये अभिनेत्री टीवी सीर‍ियल अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल (Ali Baba: Dastaan-E-Kabul) में काम कर रही थीं। इस सीरियल में इनका रोल शहजादी मरियम का था।

अब तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की मौत के मामले में उनके एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान (Sheezan Khan) का नाम सामने आ रहा है। इस तरह तुनिषा के सुसाइड करने के बाद से हर कोई गंभीर दिख रहा है।

पुलिस की ओर से भी शीजान को तुनिषा को आत्महत्या को उकसाने के मामले में अरेस्ट किया जा चुका है। पता लगा है कि दोनों लोग कई दिन तक साथ में रिलेशनशिप में रहे हैं।

वहीं, शीजान की ओर से अब कहा गया है कि दोनों अलग-अलग धर्म के थे। उनकी उम्र में भी बड़ा अंतर रहा है। इसी कारण दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। लेकिन पुलिस को अभी शीजान के दावे पर ज्यादा यकीन नहीं है।

20 साल की उम्र में ही कर लिया सुसाइड

पता यह भी लगा है कि दोनों के बीच सब ठीक नहीं था। घर से लेकर स्टूडियो में भी कई बार झगड़े हो चुके थे। वहीं, तुनिषा के परिवार की ओर से तो यह भी कहा जा रहा है कि कई लड़कियों के साथ शीजान का अफेयर था।

जिसके बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। शीजान लंबे समय से तुनिषा को धोखा दे रहा था। इस बात से परेशान होकर ही तुनिषा ने 24 दिसंबर को सीरियल की शूटिंग के सेट पर ही सुसाइड कर लिया था। तुनिषा की ऐज महज 20 ही साल थी।

अब पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है। मामले में एक्‍ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान (Sheezan Khan) पर सुसाइड के लिए उकसाने की धाराएं लगाई गई हैं। जिसके बाद से उससे पूछताछ भी की जा रही है।