home page

Youtube पर छाया Khesari lal Yadav का ये गाना, इस हसीना संग दिखे...

Bhojpuri का एक Trending Song काफी वायरल हो रहा है। 

 | 
sfa

Newz Funda, New Delhi यूट्यूब पर आजकल खेसारी लाल का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उनके गाने का टाइटल है हसीना। जिसको लोगों की ओर से खूब लाइक किया जा रहा है।

काफी तादाद में लोग इसको देख रहे हैं। आपको बता दें कि खेसारी लाल को भोजपुरी सिनेमा जगत का बड़ा सुपरस्टार माना जाता है। उन्होंने एक्टिंग के बल पर खूब पहचान बनाई है।

बता दें कि खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) का कोई गाना जब रिलीज होता है, इंटरनेट पर धूम मच जाती है। उनका कोई न कोई वीडियो सॉन्ग रिलीज होने के बाद से यूट्यूब पर छा जाता है।

इसी वजह से फैंस उन्हें ट्रेंडिंग और ग्लोबल स्टार भी कहते हैं। हाल ही में रिलीज हुआ खेसारी और यामिनी सिंह (Yamini Singh) का गाना ‘हसीना’ (Haseena) रिलीज होते ही छा गया है।

इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं साथ-साथ ये ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंडिंग लिस्ट में उनका एक और गाना पिछले काफी समय से बरकरार है। 

पांच दिन में मिले इतने व्यूज
खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस यामिनी सिंह (Yamini Singh) की जोड़ी पहली बार गाना ‘हसीना’ (Haseena) में नजर आई और पहली बार में ही धमाल मचा दिया है।

इस जोड़ी का गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। ये म्यूजिक लिस्ट में तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इसे महज पांच दिनों के भीतर ही 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और चार लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

इस गाने का म्यूजिक विक्की वॉक्स ने दिया है। राइटर छोटू यादव हैं। डायरेक्टर और कोरियोग्राफर गीता तमता हैं। अब इस जोड़ी का ही एक और गाना रिलीज होने को तैयार है, जिसका लोगों से बेसब्री से इंतजार था।

गाने में दिखे गजब के मूव्स
खेसारी लाल यादव का गाना ‘तबला’ (Khesari Lal Yadav Tabla Song) यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। उनके इस गाने को 38 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

इसमें एक्ट्रेस नम्रता मल्ला (Namrita Malla) ने उनके साथ लीड रोल प्ले किया है। एक्ट्रेस ने गजब के डांस मूव्स और बोल्डनेस दिखाई है। इसका म्यूजिक शुभम राज ने दिया है।

वीडियो डायरेक्टर सूरज काटोच हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज (Khesari Lal Yadav-Shilpi Raj Songs) ने गाया है।

दोनों की आवाज में इसे काफी पसंद किया गया है। खेसारी के इस गाने पर भी ढेरों रील्स वीडियो बनाए गए हैं।