home page

Bigg Boss में आधी रात को रोमांस करती दिखीं ये हसीनाएं, पहले Liplock और फिर...देखिए वीडियो

Bigg Boss के 16वें सीजन में Soundarya Sharma और Sreejita Dey रोमांस करती दिखी हैं।

 | 
afsd

Newz Funda, Viral Desk Bigg Boss का अभी 16वां सीजन चल रहा है। जिसमें भाग ले रहीं Soundarya Sharma और Sreejita Dey का आधी रात को रोमांस करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हुआ है।

आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं। दोनों प्रतिभागी श्रीजिता डे और सौंदर्या शर्मा पहले एक-दूसरे को लिपलॉक करती हैं। फिर और भी रिएक्शन देती हैं।

पूरे मामले में प्रत्यक्षदर्शी के तौर पर सामने आए हैं शिव ठाकरे और अब्दू रोजिक। जिन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को अपनी आंखों से देखा है। जिसके बाद में लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं वीडियो वायरल होने के बाद सामने आ रही हैं।  

रोमांस का ये नजारा बिग बॉस-16 में पहली बार देखने को मिल रहा है, जब श्रीजिता डे और सौंदर्या शर्मा लिपलॉक करतीं नजर आ रही हैं। इसके प्रतिभागी टीना और शालीन होंगे भी काफी सुर्खियों में हैं।  

वीडियो में दिख रहा है कि रात का अंधेरा हो चुका है। इसके बाद श्रीजिता डे और सौंदर्या शर्मा अंधेरे का फायदा उठाते हुए लिपलॉक कर रही हैं। प्रत्यक्ष तौर पर मौजूद शिव ठाकरे और अब्दू रोजिक ने भी इसके बारे में जरा भी कल्पना नहीं की होगी। इसके बाद लोगों की ओर से दोनों एक्ट्रेसेज को ट्रोल भी किया जा रहा है।  

रात को हुआ अंधेरा और...

दरअसल रात को ये सब तब हुआ, जब घर की लाइट्स ऑफ हो जाती हैं। इसके बाद कैप्टेन शिव ठाकरे, अब्दू रोजिक, श्रीजिता डे और सौंदर्या शर्मा मिलकर मजे लेते दिखते हैं। तभी किस की बात चलती है और सौंदर्या और श्रीजिता लिपलॉक करने लग जाती हैं।

इसके बाद शिव और अब्दू चिल्लाने लग जाते हैं। उनको एकदम से शॉक लगता है। फिर दोनों लड़कियां उन लोगों से भी ऐसा करने को बोल देती हैं। जिसके बाद फिर से दोनों शॉक्ड हो जाते हैं।

इसके बाद फिर सौंदर्या अब्दू और शिव ठाकरे को भी बारी-बारी किस करती है। लेकिन इसके बाद दोनों लड़कों की हंसी नहीं रुकती है। ये सब मजाक अब खूब वायरल हो रहा है। अन्य प्रतिभागियों का इसको लेकर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।