Road किनारे ये काम करते दिखे Sunil Grover, वीडियो देख Fans हो गए शॉक्ड; कैसे?
सुनील ग्रोवर अपनी कॉमेडी के दम पर उम्दा पहचान लोगों के बीच बना चुके हैं।

Newz Funda, Mumbai कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हंसी छुटाने का अंदाज लोग कभी नहीं भूल सकते।
उनके कारनामे देखकर लोगों को याद आती है कपिल शर्मा शो की। जिसका हर कोई दीवाना था। कोई भी मौका हो, सुनील कभी भी लोगों को हंसाने के लिए इंतजार नहीं करवाते हैं।
उनके मखौल के कई वीडियो भी इंटरनेट पर सामने आते रहते हैं। जिसको फैंस की ओर से खूब लाइक और शेयर किया जाता है।
सुनील की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अब एक वीडियो की बात आपको बताते हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इंस्टाग्राम पर वायरल हुए इस वीडियो में सुनील रोड किनारे मूंगफलियां बेचते दिख रहे हैं। जिसके बाद लोग भी देखकर दंग रह गए।
कोई खास बात नहीं है। सुनील की ओर से ये वीडियो सिर्फ इंटरटेन के लिए बनाया गया है। जिसमें वे कहते दिख रहे हैं खाओ-खाओ-खाओ।
फैंस को हंसाने के लिए ही वे मूंगफली विक्रेता बन गए हैं। वीडियो को खूब देखा जा रहा है। लगातार वायरल होने के बाद वीडियो पर लोगों के काफी कमेंट आ रहे हैं।
कपिल के शो से मिली थी सुनील को पहचान
वीडियो में दिखता है कि सुनील रोड किनारे एक आदमी की दुकान में जाते हैं, जो मूंगफली बेच रहा है। वहां मूंगफली भूनते उनके देखा जा सकता है।
मजेदार रिएक्शन लोगों ने वीडियो को देखने के बाद दिए हैं। किसी ने कहा है कि सोचो, मूंगफली लेने जाओ और वहां सुनील ग्रोवर मिल जाएं।
वहीं, कई लोगों की ओर से तो इस मूंगफली वाली दुकान का पता भी लिया गया।
लोग वीडियो सामने आने के बाद सुनील की तारीफें कर रहे हैं। वे उन्हें डाउन टू अर्थ नेचर का कह रहे हैं।
एक आदमी ने कमेंट किया है कि कपिल शर्मा का शो छोड़ने के बाद ऐसी हालत हो गई है।
अभी सुनील ग्रोवर कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। उनकी गुडबाय फिल्म में वे पंडित जी के रोल में दिखे थे। जल्द ही फिल्म जवान आने वाली है।
सुनील को कपिल के शो से डॉक्टर मशहूर गुलाटी, रिंकू देवी कैरेक्टर से पहचान मिली थी। जिसके बाद दोनों में दरार आ गई और वे शो से अलग हो गए थे।
दोनों को लेकर फैंस को उम्मीद है कि वे जल्द साथ दिखेंगे।