home page

प्रेग्नेंसी के बाद पहली बार स्पॉट हुईं सोनम कपूर, ब्लैक लुक में दिखाया स्वैग

बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती और कपूर खानदान से संबंध रखने वाली  सोनम कपूर को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। उन्हें देखने के बाद हर कोई उनके लुक की चर्चा कर रहा है.

 | 
sonam

Newz Funda, Entertainment Desk बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर प्रेगेंसी के बाद अपने बेटे वायु कपूर की देखरेख कर रही हैं साथ ही पोस्ट प्रेग्नेंसी अपनी फिगर को मेंटेन करने में व्यस्त हैं।

काफी समय बाद सोनम कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। मुंबई एयरपोर्ट से स्पॉट होने के बाद सोनम कपूर का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रेग्नेंसी के बाद स्पॉट होने पर हर कोई सोनम कपूर के इस अलग से स्टाइलिश अंदाज के चर्चे कर रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोनम कपूर ने दो महीने पहले यानि 20 अगस्त को बेबी बॉय को जन्म दिया।

उन्होंने अपने बेटे का नाम वायु रखा है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को सांझा करते हुए दी थी। उस समय सोनम ने  अपने बेटे की तस्वीर शेयर तो की लेकिन चेहरा रिवील नहीं किया ।

लेटेस्ट लुक में कैसी दिखती है सोनम कपूर 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनम कपूर एक ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दें रही हैं। सोनम कपूर की ये लुक देखने के बाद उनके फैंस का मानना है कि एक्ट्रेस ने बहुत जल्द प्रेग्नेंसी फैट को बर्न कर अपनी फिगर मेंटेन कर ली है।

सोनम कपूर के चहाने वाले कमेंट सेक्शन में लिख रहे हैं कि उन्हे देखने के बाद लग ही नहीं रहा है कि जैसे कुछ ही महीने पहले उन्होंने अपने बेबी को जन्म दिया है। 

बेटे के साथ शेयर की थी दिवाली फोटो

अपने बेटे वायु के जन्म के बाद सोनम कपूर ने  पहली दिवाली सेलिब्रेट की थी। दिवाली में ली गई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी। जिसमें सोनम अपनी गोद में अपने बेटे वायु को लेकर बैठी हुई नजर आ रही थी।

दिवाली के मौके पर एक्ट्रेस ने ऑफ व्हाइट कलर का सुंदर सा लहंगा पहना हुआ है। वहींए नन्हे बेबी वायु ने अपनी मां के स्टाइलिश लहंगे को मैच करते हुए ऑफ व्हाइट कलर के कुर्ता-पजामे में नजर आ रहे थे।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रिया ने कैप्शन में लिखा, फिर से मेरी सबसे अच्छी लड़की के साथ मेरा नंबर वन स्टाइल। मैंने कभी भी अपने जैसा खुश, बेहतर और अच्छा इंसान नहीं देखा। आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं!..