बॉडीगार्ड पर भड़कती दिखीं Shehnaaz Gill, Video में इस बात को लेकर लगाई झाड़
एक्ट्रेस शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों की बीच वायरल हो रहा है।

Newz Funda, New Delhi यहां बात एक्ट्रेस शहनाज गिल की हो रही है।
जो एक वीडियो में अपने फैंस को लेकर नाराजगी जता रही हैं।
वे अपने सुरक्षाकर्मियों को डांटती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लोगों की ओर से काफी शेयर किया जा रहा है।
आपको पूरे मामले से अवगत करवा रहे हैं। दरअसल मामला किसी प्रोग्राम का है।
#ShehnaazGill: She scolded the bodyguard and told him not to say anything to fans. She took a picture with her every fan.🤍🥹✨ pic.twitter.com/JcWucSVEIP
— 𝘙𝘐𝘑𝘈♡ (@jaadafahoo) November 18, 2022
जिसमें शहनाज को लोगों की भीड़ ने घेर लिया था। जिसके बाद उनके बॉडीगार्ड ने धक्का देना शुरू कर दिया।
जिसके बाद शहनाज आपा खो बैठीं और अपने गार्ड्स को डांट लगा दी। धक्कामुक्की का यह वीडियो लोगों में देखा जा रहा है।
शहनाज को खास कामयाबी बिग बॉस 13 से मिलीं। आज उनको बॉलीवुड में खूब पहचान मिली है।
वे अपने फैंस को खूब लाइक करती हैं। जिसकी बानगी इस वीडियो में देखने को मिलती है।
बता दें कि वे इस वीडियो में फैंस के कारण ही अपने सुरक्षाकर्मियों को डांट रही हैं।
जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
पूरा मामला दुबई का बताया जा रहा है। जहां किसी इवेंट में शहनाज गिल को लोगों की भीड़ ने घेर लिया था।
जिसके बाद लोगों की धक्कामुक्की शुरू हो गई।
लोग अपनी स्टार के साथ किसी तरह फोटो खिंचवाने के लिए उतारू हो रहे थे।
लेकिन इसी बीच उनके सुरक्षाकर्मियों ने धक्का देना शुरू कर दिया।
जिसके बाद शहनाज का ध्यान उन पर पड़ा और तगड़ी डांट लगाई। वीडियो कुछ ही देर में लोगों के बीच वायरल हो गया।
अमेरिका से मिलने आई फैन
वीडियो में शहनाज को साफ देखा जा सकता है कि वह किस तरह सुरक्षाकर्मियों पर भड़क रही हैं।
वीडियो में बॉडीगार्ड को साफ तौर पर फैंस को धक्के मारते देखा जा सकता है।
जिसके बाद शहनाज बॉडीगार्ड से पूछ बैठती हैं कि प्रॉब्लम क्या है। इसके बाद वो फैंस की ओर रुख करती हैं।
फिर कहती हैं कि किसी भी हाल में पैनिक की जरूरत नहीं है। फैंस वीडियो सामने आने के बाद उनको खूब सराह रहे हैं।
आपको एक दिलचस्प किस्सा बता रहे हैं। शहनाज से मिलने के लिए एक फैन दुबई तक अमेरिका से चलकर आ गईं।
फैन शहनाज को देखते ही भावुक होकर रो पड़ीं। बताया जा रहा है कि ये 16 घंटे की फ्लाइट का सफर करके आई हैं।
जल्द ही सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान आ रही है। जिसमें शहनाज की भूमिका अहम है।