home page

Pathaan : शाहरुख खान की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में रचा इतिहास, पहले ही दिन की इतने करोड़ की कमाई

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान ने एडवांस बुकिंग के आधार पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹100 करोड़ से भी ज्यादा किया है।
 | 
पठान

Newz Funda, Mumbai  पठान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1, 2, 3, 4, 5 की कमाई रिपोर्ट, रिकॉर्ड और फिल्म के बारे में अन्य जानकारी इस लेख में उपलब्ध है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दी है। 

सुपरस्टार शाहरुख खान 2018 की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म जीरो के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे है। इस फिल्म के बारे में अधिक जानकारी नीचे दी गई है।

स्पाई-थ्रिलर फिल्म

पठान फिल्म हिंदी भाषा की स्पाई-थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म भारत में गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की एडवांस बुकिंग के आधार पर पठान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹100 करोड़ से ज्यादा होने का अनुमान लगाया जा सकता है। 

भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक, सिद्धार्थ आनंद ने  इस फिल्म का निर्देशन किया है। इस फिल्म को यश राज फिल्म्स के प्रोडक्शन से भारतीय फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया गया है।

शाहरुख खान निभाएंगे जासूस की भूमिका

सलमान खान की (Tiger Franchise)और रितिक रोशन की (War) के बाद शाहरुख खान इस फिल्म में जासूस RAW agent की भूमिका निभाने वाले है। एक्शन-थ्रिलर पठान  YRF Spy Universe के तहत चौथी फिल्म होगी, जो कि भारतीय जासूसी थ्रिलर फिल्मों पर आधारित है। 

पठान फिल्म में शाहरुख खान जासूस/रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगे। हिंदी भाषा की फिल्म पठान  Novel ICE theatre के रूप में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है।

तमिल और तेलुगु भाषा में भी होगा संस्करण

पठान फिल्म को तमिल और तेलुगु भाषा में भी डब किया जाएगा। फिल्म का फिल्मांकन 17 नवंबर 2020 को मुंबई में शुरू किया गया था। लेकिन  COVID-19 प्रोटोकॉल के कारण फिल्मांकन को रोक दिया गया था। 

कोविड के बाद  25 जून 2021 को फिर से शुरू किया गया था। इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2022 में पूरी हो गई थी। साइबेरिया में बैकाल झील पर फिल्माई गई पहली भारतीय फिल्म है।

पठान हर दिन की कमाई रिपोर्ट

25 जनवरी को रिलिज हुई पठान फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

पठान डे 1 कलेक्शन -    ₹55 करोड़ (दुनिया भर में)
पठान डे 2 कलेक्शन -    ₹
30.73 करोड़ (दुनिया भर में)

पठान डे 3 कलेक्शन -       की घोषणा अभी बाकी है
पठान डे 4 कलेक्शन -   की घोषणा अभी बाकी है
पठान दिवस 5 संग्रह -   अभी घोषित किया जाना है