Amrapali के साथ रोमांटिक होते दिखे Khesari Lal, इस वीडियो को देख आहें भरने लगे फैंस
यहां बात खेसारी लाल यादव और आम्रपाली के वीडियो सॉन्ग की हो रही है।

Newz Funda, New Delhi खेसारी लाल यादव और आम्रपाली की जोड़ी को लोगों की ओर से खूब प्यार दिया जाता है।
जैसे ही उनका कोई गाना रिलीज होता है, उस पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ जाती है।
अब उनका एक नया गाना करीह कोठरिया में प्यार को भी लोगों का खूब सहयोग मिल रहा है।
आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में बड़ा नाम माने जाते हैं।
जिनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी सोशल मीडिया पर है। काफी लोग उनको लाइक करते हैं।
इस अभिनेता के कई एलबम मार्केट में धूम मचा चुके हैं। सफलता मिलने के बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
अब उनका नया सॉन्ग रिलीज होने के बाद लगातार वायरल हो रहा है।
जिसमें वे आम्रपाली दुबे के साथ प्यार के मूड में लोगों को लुभा रहे हैं। इस गाने को हजारों की संख्या में व्यूअर्स मिले हैं।
दोनों ने की है कमाल की एक्टिंग
इस गाने के बोल हैं-करीह कोठरिया में प्यार। जिसको लगातार लोगों का प्यार मिल रहा है।
बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो की तरह इसमें खेसारी लाल को देखा जा सकता है।
इस गाने में आम्रपाली दूबे भी थिरकती देखी जा सकती हैं। वे घुंघराले बालों में लोगों को लुभा रही हैं।
बताया गया है कि इस गाने को गोरखपुर में फिल्माया गया है।
जिसमें दरिया की धार और गुब्बारों से सजा ब्रिज लोगों को लुभा रहा है। दोनों ने कमाल की एक्टिंग इस गाने में की है।
सोशल मीडिया पर मिल रहा लोगों का प्यार
आपको बता दें कि निरहुआ के साथ भी इस एक्ट्रेस को खूब पसंद किया जाता है।
लेकिन दर्शकों को खासा प्यार भी दोनों को इस वीडियो के जरिए मिला है।
सॉन्ग फिल्म डोली सजा के रखना का है, जिसको लगातार सोशल मीडिया पर हिट किया जा रहा है।
बता दें कि इस गाने को SRK के आधिकारिक यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है।
गाने के बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं और संगीत छोटे बाबा का है।
ये Bhojpuri Film डोली सजा के रखना (Doli Saja ke Rakhna) का पहले भी एक गाना लोगों के सामने आ चुका है।
जिसे खूब लाइक किया गया था।
फिल्म का निर्देशन रोशन सिंह ने किया है। इसके राइटर रजनीश मिश्रा हैं।
कोप्रोड्यूसर के तौर पर शर्मिला आर सिंह ने मेहनत की है।