करीना कपूर की Chat हुई लीक, जानिए आधी रात किससे कह रही थीं-मुझे पसंद नही चॉकलेट फ्लेवर..
करीना कपूर खान की यहां बात हो रही है। जो बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्री मानी जाती हैं।

Newz Funda, New Delhi करीना कपूर खान आज फिल्मों से कुछ दूरी बना चुकी हैं। पिछले दिनों उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा आई थी। जो खास कमाल नहीं कर सकी थीं।
फिल्मों से अपनी इस दूरी के बाद भी करीना कपूर सोशल मीडिया पर खूब छाई रहती हैं। वजह भी खास है कि कोई न कोई फोटो या वीडियो उनका सामने आता ही रहता है।
जिसके कारण लोगों की नजरों में आ जाती हैं। फैंस की ओर से भी इन पर काफी कमेंट किए जाते हैं। खूब लाइक भी उनकी पोस्ट को मिलते हैं। फिलहाल जो मामला सामने आया है, वह है उनकी वाट्सएप चैट का।
जो सोशल मीडिया पर लीक हुई है। ये आधी रात का मामला है, जब वो किसी से बात कर रही है। यह चीज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आपको पूरे मामले के बारे में बताते हैं।
इस चैट को खुद ही उनकी ओर से अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वे अपनी किसी दोस्त से बात कर रही हैं। जिसका वाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है।
कैप्शन में भी लिखा गया है कि उन्हें ऐसी ही बातें पसंद हैं। बताया जा रहा है कि ये दोस्त कोई और नहीं हैं। वे सोनम कपूर की बहन हैं, जिनका नाम रिया कपूर है।
आइए बताते हैं किससे हो रही थी चैटिंग
जिसमें पहले सवाल रिया कपूर ही कर रही हैं। वे पूछ रही हैं कि क्या मैं आपके लिए हॉट चॉकलेट व्हिप्ड क्रीम फ्लेवर आइसक्रीम भेजुं। इसके बाद जो जवाब करीना की ओर से दिया गया। वह यह था-मुझे यह फ्लेवर बिल्कुल पसंद नहीं है।
इसके बाद रिया की ओर से दूसरे ऑप्शन को लेकर भी बात की जाती है। जिसमें करीना की ओर से कहा जा रहा है कि...तो फिर हॉट फज सॉस वनीला आइसक्रीम भेजो।
रिया की ओर से कहा जाता है कि-हां, यह है एक अच्छा फैसला।
वहीं, बाद में फिर करीना की ओर से भी यही फ्लेवर कि डिमांड की जाती है। यह चैट खूब पढ़ी जा रही है।