home page

Janhvi Kapoor Bathroom Secrets: जाह्नवी कपूर के बाथरूम सीक्रेट्स को लेकर पिता बोनी कपूर ने ऐसा क्या कह दिया कि...देखिए वीडियो

कपिल शर्मा शो की बात यहां हो रही है। जहां जाह्नवी कपूर के बारे में उनके पिता बोनी कपूर ने खास बातों को उजागर कर दिया।

 | 
ff

Newz Funda, New Delhi Janhvi Kapoor और Boney Kapoor का एक मजेदार Video सामने आया है।

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर काफी चर्चा में रहती हैं। जल्द ही Janhvi Kapoor की एक नई फिल्म आने वाली है। जिसका नाम मिली है।

फिल्म का वे जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। इसी सिलसिले में वे फिल्म के प्रमोशन्स ले लिए रियलिटी शोज में भी जा रही हैं। ऐसा ही एक वीडियो लोगों की ओर से खूब देखा जा रहा है।

जिसमें जाह्नवी कपूर के साथ उनके पिता बोनी कपूर (Boney Kapoor) भी दिख रहे हैं। यह वीडियो द कपिल शर्मा शो का है, जहां पर एक्ट्रेस अपनी फिल्म मिली का प्रमोशन करने गई थीं।

इस शो के दौरान उनके कई सीक्रेट्स का भी खुलासा हो गया, जिसको जानने के बाद लोग भी हैरान रह गए। जाह्नवी कपूर के इन सीक्रेट्स का खुलासा किसी और ने नहीं, खुद पिता बोनी कपूर ने किया। जिसके बाद लोग हंसे बिना भी नहीं रह सके।  

हंसी-मजाक के शो द कपिल शर्मा शो के बारे में पहले भी जगजाहिर है कि यहां पर कई सेलिब्रिटीज को लेकर खुलासे होते रहते हैं।

यहां जो भी मेहमान आते हैं, उनके बारे में कई रोचक बातें लोगों को पता लगती रहती हैं। कुछ ऐसा ही एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर संग हुआ।

शुक्र है बेटी खुद फ्लश कर लेती है

बात तब शुरू हुई, जब जाह्नवी कपूर के पिता ने कहा कि मैं जब सुबह इसके कमरे में जाता हूं तो कई बार देखता हूं कि कुछ ठीक नहीं होता। कपड़े बिखरे हुए होते हैं, टूथपेस्ट खुला होता है।

मुझे बंद करना पड़ता है, शुक्र है मेरी बेटी फ्लश खुद कर लेती है। इसके बाद लोग हैरान रह गए। 

ये सब बातें सामने आने के बाद जाह्नवी कपूर भी एकदम से झेंप गई और चिल्लाते हुए कहा-पापा। जिसके बाद वहां पर मौजूद लोग और बोनी कपूर भी हंसे बिना नहीं रह सके।

कपिल शर्मा भी हंसी नहीं रोक पाए। इस शो में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को भी याद किया गया। जिसके बाद बोनी काफी इमोशनल दिखाई दिए।