home page

भारत की सरगम कौशल बनीं Mrs World 2022, क्राउन पहनते ही हो गईं इमोशनल

भारत की सरगम कौशल ने Mrs World 2022 का ताज अपने नाम कर लिया है। क्राउन पहनते ही उनकी आंखें छलक पड़ीं।

 | 
ो्िे

Newz Funda, Viral Desk Mrs World 2022 का ताज इस बार भारत की Sargam Koushal ने जीतकर परचम लहरा दिया है। मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब लेते ही सरगम कौशल की आंखें छलक पड़ीं।

एक वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि वे कैसे इमोशनल हो रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। जिसमें क्राउन पहने जाने के दौरान वे खूब इमोशनल नजर आ रही है।

नतीजों का एलान होते ही देशभर से लोगों ने उन्हें बधाई दी है। बता दें कि इस प्रतियोगिता का आयोजन अमेरिका में किया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सरगम कौशल का ताजपोशी वीडियो लोगों को खूब भा रहा है।

यही नहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी उनको जमकर बधाइयां दे रहे हैं। शुभकामनाओं के साथ अपने संदेश छोड़ रहे हैं। जो वीडियो सामने आया है, उसमें सरगम गुलाबी कलर के गाउन में बेहद ही इमोशनल दिख रही हैं।

जैसे ही उनको गाउन पहनाया जाता है, वे खुशी के मारे अपने आंसू नहीं रोक पाती हैं। 

21 साल बाद खिताब भारत की झोली में

आपको बता दें कि 21 साल बाद ऐसा हुआ है, जब कोई भारतीय महिला ये कारनामा कर पाई हैं। इससे पहले यह कारनामा 2001 में हुआ था। जब एक्ट्रेस अदिति गोवित्रीकर ने इस ताज को जीतकर देश का नाम रोशन किया था।

अब उनकी ओर से भी सरगम को बधाई देते हुए कहा गया है कि सरगम तुम्हें बधाई हो, इस जर्नी का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं। आपको बता दें कि यह आयोजन अमेरिका के लास वेगास में हुआ था।

जिन भारतीय सेलेब्स ने इसमें बतौर ज्यूरी हिस्सा लिया, उनमें विवेक ओबेरॉय, सोहा अली खान, अदिति गोवित्रिकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन भी शामिल हैं। 

जम्मू की रहने वाली हैं सरगम

यहां बता दें कि मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली सरगम एक मॉडल होने के साथ-साथ अध्यापक हैं। वे 2018 से ही सौंदर्य प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट कर रही हैं। यहीं नहीं, उन्होंने मिसेज इंडिया 2022 में भी हिस्सा लेकर इस खिताब को जीत लिया था।

उनके पति इंडियन नेवी में काम करते हैं। सरगम ने अंग्रेजी लिटरेचर में पीजी किया है और वे आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में शिक्षक रही हैं।