home page

Honey Singh: हर रोज मौत की दुआ करते थे हनी सिंह, बताया बीमारी ने कैसी कर दी थी हालत

Honey Singh Depression: हनी सिंह ने बताया, 'भाई मेंटल हेल्थ एक ऐसी बीमारी है जिसके बहुत सारे वेरिएशन्स हैं। ये मैं बताना चाहूंगा मेरे सारे छोटे भाइयों को... कि इसके बहुत सारे कलर्स हैं।'

 | 
honey singjh

Newz Funda, Viral Desk हनी सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे शराब की लत लगने के दौरान उन्हें नींद आनी बंद हो गई थी। साल 2016 में हनी सिंह ने म्यूजिक इंडस्ट्री से ब्रेक लिया था और अपने ताजा इंटरव्यू में उन्होंने उस वक्त के स्ट्रगल के बारे में बात की है। 

हनी सिंह ने बताया कि कैसे उन्हें तब डिप्रेशन और मेंटल हेल्थ से जुड़े इश्यूज फेस करने पड़े थे। बता दें कि हनी सिंह की नई एल्बम 3.0 हाल ही में रिलीज की गई है। 

क्यों म्यूजिक इंडस्ट्री से गायब रहे हनी सिंह?

हनी सिंह ने बताया कि उन्हें कभी भी एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी चीजें नहीं हुई थीं, और उन्हें 2 साल से ज्यादा वक्त लग गया यह समझने में कि उन्हें क्या हुआ है, और उन्हें तकरीबन 3 साल का वक्त अपने लिए सही डॉक्टर ढूंढते लग गया। यही वो वजह थी कि वह लंबे वक्त तक म्यूजिक इंडस्ट्री से कटे रहे।

'मैं हर रोज अपनी मौत की दुआ करता था'

हनी सिंह ने बताया, 'भाई मेंटल हेल्थ एक ऐसी बीमारी है जिसके बहुत सारे वेरिएशन्स हैं। ये मैं बताना चाहूंगा मेरे सारे छोटे भाइयों को... कि इसके बहुत सारे कलर्स हैं, एंग्जाइटी, डिप्रेशन तो कुछ भी नहीं है... वो एक सर्दी जुकाम है। मुझे तो कोविड-19 हुआ था मेंटल हेल्थ का। इसे साइकोटिक्स सिंपटम ऑफ बाइपोलर डिसऑर्डर बोलते हैं बहुत डेंजरस चीज है। किसी को भी ना हो। मेरे दुश्मनों को भी ना हो, ऐसी चीज है।'

हनी सिंह ने बताया, 'मैं हर रोज अपनी मौत की दुआ करता था, हर रात।' पिछले साल हनी सिंह ने मॉडल-एक्टर टीना थडानी को अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर दिल्ली में इंट्रोड्यूज कराया था। 

हनी सिंह हाल ही में उर्फी जावेद को लेकर दिए गए अपने एक बयान के चलते भी सुर्खियों में रहे थे। उन्होंने कहा था कि वह उर्फी को अपनी एल्बम में ले सकते हैं।