home page

नहीं रहे साउथ सुपरस्टार Mahesh Babu के पिता Ghattamaneni Krishna, फैंस में शोक की लहर

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी के देहांत के बाद फैंस में शोक की लहर है।  

 | 
d

Newz Funda, Hyderabad साउथ से बड़ी खबर आ रही है। यहां पर सुपरस्टार महेश बाबू के पिता का देहांत हुआ है।

बता दें कि उनके पिता कृष्णा घट्टामनेनी (Ghattamaneni Krishna) तेलुगू एक्टिंग में जाना-माना नाम थे।

फैंस की ओर से उन्हें सुपरस्टार कृष्णा कहा जाता था। वे 79 साल के थे। जिनके जाने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

बताया गया है कि हैदराबाद के प्राइवेट अस्पताल में वे दाखिल थे, जहां मंगलवार सुबह 4 बजे देहांत हो गया। 

उन्हें सोमवार को दाखिल करवाया गया था। जब हार्ट अटैक की बात सामने आई थी।

देहांत के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शोक व्यक्त किया है। फैंस में भी शोक की लहर है।

कई सेलिब्रिटीज की ओर से नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।

आंध्रप्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी शोक जताया है। वे फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम माने जाते थे।

अभी बता दें कि दो माह पहले ही महेश बाबू की मां का देहांत भी हो गया था। जिसके बाद इस परिवार पर एक और दुखों का पहाड़ टूटा है।

पिता के जाने के बाद महेश बाबू भी गमजदा हैं। इससे पहले इंटरनेट पर महेश समय-समय पर पिता और परिवार की तस्वीरें भी शेयर करते रहते थे।  

350 फिल्मों में एक्टिंग से मनवाया लोहा

महेश बाबू के पिता को तेलुगू की दुनिया में बड़ा नाम माना जाता है। वे एक्टर होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर, डायरेक्टर भी थे। इसके बाद राजनीति में भी हाथ आजमाया था।

वे करीब 50 साल के करियर में 350 फिल्मों में दिखे। पद्म विभूषण से सम्मान के बाद उनको सुपरस्टार कहा जाता था।

1961 में उन्होंने छोटी सी भूमिकाओं के साथ एक्टिंग शुरू की थी। पहचान 1965 में आई फिल्म Thene Manasulu से मिली थी। जिसमें लीड रोल में थे।  

आपको बता दें कि कृष्णा घट्टामनेनी ने दो मैरिज की हैं। इंदिरा और विजय निर्मला से। पहली शादी से दो बेटे और तीन बेटियां हैं।

बेटों में रमेश बाबू और महेश बाबू को बड़ा नाम माना जाता है। दोनों पत्नियों की भी मौत हो चुकी है।