home page

रेस्टोरेंट के बाहर इस शख्स के साथ स्पॉट हुईं Disha Patani, फोटोज देख लोग बोले-बॉयफ्रेंड...

Disha Patani की यहां बात हो रही है। जो एक रेस्टोरेंट के बार एक युवक के साथ दिखी हैं।

 | 
fasd

Newz Funda, Mumbai Disha Patani आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग के बल पर लोगों को लोहा मनवाया है।

सोशल मीडिया पर भी उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। वे अपनी एक्टिंग करियर के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं।

sfda

दिशा पाटनी लंबे समय से बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही थीं। हालांकि, इन दोनों स्टार्स ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

जबकि दिशा पाटनी अक्सर टाइगर श्रॉफ की फैमिली के साथ नजर आती थीं। वहीं, बीती जुलाई में खबर आई कि दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का ब्रेकअप हो गया।

sfda

अब दिशा पाटनी एक शख्स के साथ नजर आती हैं, जिसे उनका बॉयफ्रेंड बताया जाता है।

हालांकि, इसमें कितनी सच्चाई ये तो सामने नहीं आया है लेकिन दिशा पाटनी इस शख्स के साथ फिर नजर आई हैं। आपको कुछ फोटो दिखा रहे हैं।

दिशा पाटनी रविवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट हुई हैं। पैपराजी ने दिशा पाटनी को एक रेस्टोरेंट के बाहर अपने कैमरे में कैद किया है।

safd

पहले भी यह सब हो चुका

दिशा पाटनी रेस्टोरेंट के बाहर अकेले स्पॉट नहीं हुई हैं। दिशा पाटनी के साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक भी नजर आए।

दिशा पाटनी और अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक और दिशा पाटनी पहले भी साथ नजर आ चुके हैं।

fasd

दिशा पाटनी और अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के अफेयर की खबरें अकसर आती रहती हैं। हालांकि, दिशा पाटनी और अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक ने अभी इस पर कोई बात नहीं की है।

लोग लगाने लगे हैं ये कयास

दिशा पाटनी और अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक-दूसरे के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। दोनों के अच्छी बॉन्डिंग नजर आती हैं। 

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के ब्रेकअप की खबरों के बाद से कयासबाजी शुरू हुई है। लोगों का कहना है कि दिशा पाटनी और अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक एक दूसरे के डेट कर रहे हैं।

दिशा पाटनी के साथ नजर आने वाले अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक मॉडल और एक्टर हैं। बताते चलें कि अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक ने टाइगर श्रॉफ संग की तस्वीरें भी शेयर की हैं।