home page

रामायण की दीपिका चिखलिया पर सीता माता की छवि खराब करने के लगे आरोप, जानें ऐसा किया क्या काम

हाल ही में दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपना ग्लैमरस रूप दिखाया, जिसके चलते फैन्स उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे है।
 
 | 
सीता

Newz Funda, Mumbai Desk रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया को घर-घर में सीता के नाम से ही जाना जाता है। दुनियाभर में दीपिका ने इस किरदार से खूब लोकप्रियता हासिल की थी। माता सीता के रूप में ही दीपिका ने लोगो के दिलो पर राज किया था। 

आज भी उन्हें माता सीता के नाम से पहचाना जाता है। दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। हाल ही में दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपना ग्लैमरस रूप दिखाया, जिसके चलते फैन्स उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे है।

डांस का वीडियो हुआ वायरल

दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर दीपिका ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस 'ओ मेरे शोना' गाने पर क्रीम कलर का शरारा पहनकर डांस करती नजर आ रही है।दीपिका ने अपनी अदाओं से गाने को काफी ग्रेसफुल बना दिया। 

कुछ लोगो को एक्ट्रेस का यह रूप पसंद नही आ रहा, जिस वजह से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे है। कुछ लोगो ने तो उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने की धमकी तक दे डाली।

लोगो की प्रतिक्रिया

गाने को देखकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे है। लोगों का कहना है, कि वे इस तरह की हरकतें न करें क्यों कि ऐसा डांस करके वे अपनी छवि खराब कर रही है। एक यूजर ने लिखा, "लगता है आपको सीता माता के अभिनय के जरिए जो गरिमा प्राप्त हुई है, वो रास नहीं आ रही।

अरुण गोविल जी से कुछ सीखिए, वो सबको हाथ जोड़कर संबोधित करते है, ये सब देखकर वो भी हाय हैलो पर उतर जाएंगे"। एक और यूजर ने लिखा, "माता जी मैं आपको अनफॉलो कर रहा हूं, क्योंकि इस रूप में मैं आपको नहीं देख सकता हूं। आपसे गुजारिश है कि आप माता सीता की छवि बनाए रखें"।