home page

Bollywood: राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा के बीच विवाद गहराया, मुंबई में दर्ज FIR में लगाए गए ये गंभीर आरोप

राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा के बीच विवाद को लेकर बात पुलिस तक पहुंच गई है। 

 | 
ीोक

Newz Funda, New Delhi एक्ट्रेस राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा का विवाद गहरा गया है। राखी ने अब शर्लिन के खिलाफ मुंबई पुलिस को इस बाबत शिकायत दर्ज करवा दी है।

जिसमें गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कहा गया है कि शर्लिन ने अपमानजनक टिप्पणी की है। जिसके बाद राखी ने मजाक उड़ाने की बात पुलिस को कही है।

आपको बता दें कि शर्लिन हाल ही में #MeToo के आरोप फिल्म निर्माता साजिद खान पर लगा चुकी हैं।

साजिद पर केस दर्ज कराने के बाद वे खूब लाइमलाइट में भी रह चुकी हैं, जिनकी काफी चर्चा हुई थी। इसके बाद से ही शर्लिन के खिलाफ राखी आ गई थीं।

राखी ने साजिद खान और राज कुंद्रा का जमकर बचाव किया था। इसके बाद से ही दोनों के बीच कड़वाहट काफी कड़ी टिप्पणियों तक पहुंच चुकी है।  

राखी ने आरोप लगाया है कि शर्लिन ने उनका मजाक उड़ाया है और उलूल-जुलूल बातें पपराजी के सामने की हैं।

राखी ने कहा कि शर्लिन ने उनकी मिमिक्री की और व्यक्तिगत तौर पर गंभीर बातें की।  

इसके बाद ही राखी सावंत अपने वकील के साथ आईं और ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शर्लिन के खिलाफ केस दर्ज कराया।

प्रेमी ने उठाने शुरू किए सवाल

राखी ने कहा कि शर्लिन की इन टिप्पणियों के कारण वे परेशान हुई हैं और उनके निजी जीवन पर चोट पहुंची है। यही नहीं, उनके प्रेमी ने भी सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। 

इसके बाद राखी ने कहा कि शर्लिन की टिप्पणियों से उन्हें दुख पहुंचा है। उनकी वजह से मेरे हालिया प्रेमी ने 10 ब्वॉयफ्रेंड होने की बात में सच्चाई पूछी है।

जिससे निजी जीवन में तूफान आ गया है। राखी ने आरोप लगाया कि शर्लिन बेवजह काफी कुछ कहकर गई हैं। जिसके बाद भुगतना उन्हें पड़ रहा है।

मीडिया से बातचीत के दौरान राखी ने कुछ वीडियो भी शर्लिन चोपड़ा को लेकर चलाए व कहा कि वे अपने मतलब और पैसे के लिए बड़े लोगों का इस्तेमाल करती हैं। 

साजिद खान का राखी ने किया था बचाव

आज से चार साल पहले 2018 में साजिद #MeToo के मामले में फंसे थे। जिनके खिलाफ एक नहीं, 9 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न की बात कही थी, जो सभी बॉलीवुड से जुड़ी हैं।

ये साजिद के साथ काम भी कर चुकी हैं। शर्लिन, सलोनी चोपड़ा, अहाना कुमरा और मंदाना समेत कई हीरोइनें भी इसमें शामिल हैं।