BIGGBOSS16: फिनाले से पहले इस कंटेस्टेटका हुआ पर्दापाश, शो जीतने के लिए की सारी हदें पार

Newz Funda, Entertainment Desk Bigg Boss अब तेजी से अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। हर एक कंटेस्टेट शो जीतने के लिए अपनी ओर से पूरा जोर लगा रहा है। बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी ट्रॉफी जीतने की तगड़ी दावेदार मानी जा रही है।
वह शो को अकेले ही अच्छा खेल रही है। अब बिग बॉस से मंडली के दो सदस्यों की घर से छुट्टी हो चुकी है, ऐसे में प्रियंका के पास खुद को साबित करने का अच्छा मौका है।
इन दिनों बिग बॉस 16 जीतने के लिए एक अजीब सा खेल चल रहा है। जिसमें प्रियंका पर आरोप लग रहे हैं कि वो शो जीतने के लिए घटिया हथकंडे अपना रही है।
प्रियंका पर लगा ये इल्जाम
सोशल मीडिया पर कुछ ग्रुप्स ने ये मुद्दा उठाया है, कि प्रियंका की टीम उन्हें जिताने के लिए सारी हदें पार कर रही है। बिग बॉस के ऐसे कंटेस्टेंट जो कि घर से निकल चुके है, फेक आईडी बनाकर दूसरे कंटेस्टेंट के बारे में दुष्प्रचार कर रहें है।
निमृत के पापा ने भी ऐसा ही आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि प्रियंका उनकी बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर हेटर्स खरीद रही है।
शो जीतने के लिए अपनाया ये हथकंडा
प्रियंका चाहर चौधरी के फैन के द्वारा दूसरे कंटेस्टेंट्स को खुलेआम ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडीया पर ऐसे दिखाया जा रहा है कि, प्रियंका को टार्गेट किया जा रहा है।
वीकेंड के वार में सलमान खान भी उसे आड़े हाथों लेते है। इस बार कुछ ऐसा हो रहा है, जो कि पहले किसी भी सीजन में नही हुआ।
सोशल मीडिया पर चल रहा ये खेल
सोशल मीडिया पर जिस तरह लगातार ट्वीट हो रहे है, ऐसा लगता है कि, जब से अंकित गुप्ता शो से बाहर आए है, तभी से प्रियंका के सोशल मीडिया कैंपेन में इजाफा हुआ है। अंकित और प्रियंका की दोस्ती काफी पसंद भी की जा रही थी।
लेकिन अंकित के जाने के बाद वह अकेले ही उभर कर सामने आई है। अभी हाल ही में बिग बॉस 16 की कंटेस्टेट श्रीजिता ने कहा है, कि वह प्रियंका को शो की विनर बनते देखना चाहती है।