Arjun Kapoor ने Malaika Arora की pregnancy को लेकर दिया ये चौंका देने वाला रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार सामने आ रही खबरों पर अर्जुन कपूर ने करारा जवाब दिया है।

Newz Funda, Mumbai अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी को लेकर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। आपको बता दें कि मीडिया में लगातार खबरें वायरल हो रही हैं।
जिसमें मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की बात कही जा रही है। जिसके बाद अब अर्जुन कपूर ने खबर पब्लिश करने वाले मीडिया हाउसेज को फटकार लगाई है।
उन्होंने मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी को गॉसिप करार देते हुए अर्जुन कपूर ने इस तरह की बातें फैलाने वालों को जमकर लताड़ा है।
वेबसाइट ने खबर चलाई थी कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं। खबर में था कि यह बात लंदन से लीक हुई, जहां अर्जुन-मलाइका अक्टूबर में गए थे।
रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दोनों ने गुड न्यूज अपने करीबी को बताई थी, वहां से उड़ते-उड़ते यहां तक पहुंची। यह खबर फैलते ही अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैसेज शेयर करके अपना गुस्सा निकाला है।
दिया ये रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबर पर अर्जुन कपूर ने लिखा है, "इस तरह की खबरें इनसेंसिटिव और अनएथिकल हैं। लगातार हमारे बारे में ऐसी खबरें चल रही हैं क्योंकि ऐसे फेक गॉसिप आर्टिकल्स को हम इग्नोर कर रहे हैं।
यह ठीक नहीं है। हमारी निजी जिंदगियों से खेलने की हिम्मत मत करना।"
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। वह अपना रिलेशनशिप दुनिया से नहीं छिपाते। उनके परिवारवाले भी इस रिश्ते से वाकिफ हैं।
इंडस्ट्री में भी उन्हें कपल की तरह देखा जाता है और उनकी शादी की खबरें अक्सर उड़ती रहती हैं। उनके फैन्स दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आ रहा है मलाइका का शो
वैसे मलाइका अरोड़ा का रियलिटी शो मूविंग इन विद मलाइका आ रहा है। वह अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। इस शो में मलाइका अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोलेंगे।
हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपना डांसिंग कमबैक भी किया है। आप जैसा कोई गाने का रीमेक मलाइका पर फिल्माया गया है। गाने को मिले-जुले रिऐक्शंस मिले हैं लेकिन इसमें मलाइका अरोड़ा की तारीफ की जा रही है।