Alia Bhatt And Ranbir Kapoor: Alia Bhatt ने दिया बेटी को जन्म, फैंस और परिवार में खुशी का माहौल
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की डिलीवरी हुई है। वे बेटी की मां बन गई हैं।

Newz Funda, New Delhi बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बन गई हैं। कपूर खानदान के लिए खुशी की खबर है।
कुछ ही देर पहले जानकारी मिली है कि आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया है, जिसके बाद उनके फैंस की ओर से जमकर खुशी का इजहार किया जा रहा है।
बता दें कि आलिया ने एक्टर रणबीर कपूर से शादी की थी। वहीं, मम्मी-पापा बनकर आलिया और रणबीर के अलावा परिवार के लोगों में जश्न का माहौल है।
दोनों को बॉलीवुड का मोस्ट लविंग कपल कहा जाता है। जो अब पैरेंट क्लब में शामिल होकर खुशी का इजहार कर रहा है। फैंस को जैसे ही यह खबर लगी, वे आलिया-रणबीर को बधाइयां भेजने लगे।
यहां बता रहे हैं कि आलिया भट्ट को डिलीवरी के लिए एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।
जिसके बाद बेटी के पैदा होने की बात सामने आई। दोनों परिवारों को बेकरारी से इंतजार था कि बेटी होने की जानकारी के बाद खुशी छा गई।
दोनों ने अप्रैल में रचाया था विवाह
बता दें कि इसी साल अप्रैल में आलिया और रणबीर ने विवाह किया था। थोड़े टाइम के बाद ही सामने आया था कि आलिया मां बनने वाली हैं।
बेटी होने के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को खूब प्यार लोगों की ओर से मिल रहा है। कई सेलेब्स और फैंस ने इन खुशियों को साझा करते हुए उन्हें ढेर सारी बधाई दी है।
लोगों में आलिया के बच्चे को देखने के लिए बेकरारी है।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल में शादी की थी, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। दोनों की शादी की खूब चर्चा हुई थी।