home page

2022 की बड़ी हिट साबित होगी Ajay Devgn की Drishyam 2! रिलीज से पहले हो चुकी है इतनी एडवांस बुकिंग

अजय देवगन को नई फिल्म दृश्यम-2 जल्द ही रिलीज होने वाली है। जिसके हिट होने की उम्मीद है।

 | 
fda

Newz Funda, Mumbai अजय देवगन की नई फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का नाम दृश्यम 2 है। इससे पहले भी एक फिल्म दृश्यम पर्दे पर आ चुकी है।

जो काफी सफल रही थी। अब नई फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि शुक्रवार को यह बड़े पर्दे पर आएगी। पहली फिल्म आज से 7 साल पहले रिलीज हुई थी।

कहा जा रहा है कि 2015 में आई दृश्यम की कहानी को ही आगे बढ़ाया जाएगा। यानी उस थ्रिलर केस की फाइल फिर से ओपन होने जा रही है।

अजय देवगन की इस साल यह तीसरी फिल्म रिलीज हो रही है। पहली की दो फिल्मों की हालत बुरी हुई थी। जिसके लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं। 

इससे पहले अजय देवगन की आखिरी हिट फिल्म तानाजी थी। जो कोविड 19 और लॉकडाउन से पहले पर्दे पर लोगों की ओर से पसंद की गई थी।

वहीं, सूर्यवंशी फिल्म में भी अजय के कैमियो की चर्चा हुई थी। हिट होने के बाद अब उनको एक और हिट फिल्म का वेट है।  

माना जा रहा है कि दृश्यम-2 2022 में अजय को सफलता दिलाएगी। इस फिल्म के काफी चांस हिट होने के हैं। पहली दोनों फिल्में उनकी पिट चुकी हैं।

बता दें कि रिलीज से पहले ही दृश्यम-2 के लिए थिएटर्स में एडवांस बुकिंग की जा रही है। शनिवार से बुकिंग काम जोरों पर है।

जिस हिसाब से इसके टिकटों की बिक्री हुई है, माना जा रहा है कि फिल्म सफल रहेगी।  

बता दें कि कोविड के बाद अजय के सितारे बुलंदियों पर नहीं हैं। उनके कैमियो वाली फिल्में तो चलीं, लेकिन लीड रोल वाली नहीं।

उनकी सूर्यवंशी, गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर हिट रहीं। रनवे 34 को दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका। जिसमें अजय पायलट के रोल में थे।  

अक्टूबर में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म आई थी थैंक गॉड। दिवाली होने के बाद भी इसको सफलता नहीं मिल सकी। यह काफी बड़ी फ्लॉप रही।

दृश्यम-2 को मिल सकता है सीक्वल होने का लाभ

दृश्यम-2 फिल्म को सीक्वल होने का लाभ मिल सकता है। अभी तक की बात करें तो 33 हजार से ज्यादा टिकट एडवांस में ओपनिंग डे के लिए बुक हुए हैं।

जिसका ग्रॉस कलेक्शन 81 लाख है और माना जा रहा है कि जल्द ही यह 1 करोड़ रुपये को टारगेट ले लेगी। फिल्म का बजट भी 40-50 करोड़ बताया गया है।

ग्रॉस कलेक्शन 3 करोड़ से 4 करोड़ के बीच भी आंकड़ों को देखकर माना जा रहा है। यह बढ़ भी सकता है।  

2015 में भी दृश्यम में अजय देवगन के साथ-साथ तब्बू की एक्टिंग को सराहना मिली थी।

मेकर्स ने खास घोषणा की थी और 2 व 3 अक्टूबर को दृश्यम 2 की बुकिंग पर 50 प्रतिशत की छूट दी थी। जिसके बाद लोगों में क्रेज दिखा था।