home page

Aishwarya Rai Bachchan Birthday: ...तो ये था ऐश्वर्या राय का पहला प्यार? इस वजह से अधूरी रह गई थी प्रेम कहानी

ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। शादी से पहले उनका दिल एक मॉडल पर आ गया था।

 | 
afr

News Funda, Mumbai बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आज शादी कर खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। उनका आज यानी 1 नवंबर 2022 को 50वां जन्मदिन हैं।

उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐश्वर्या राय बच्चन के प्रशंसकों की तादाद करोड़ों में हैं। यही नहीं, सलमान खान जैसे सुपरस्टार भी उनकी खूबसूरती के दीवाने रहे हैं।

इसके अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन की वजह से शादी से पहले बॉलीवुड में कई मनमुटाव भी हो चुके हैं। जो जगजाहिर हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उनका दिल भी किसी के लिए धड़का करता था।

आइए जानते हैं उनके बारे में। ऐश्वर्या राय बच्चन का पहला प्यार कोई सुपरस्टार नहीं, बल्कि एक मॉडल था। जिसके बारे में शायद ही कोई जानता हो।

आपको  बता दें कि असल में पहले ऐश्वर्या राय भी एक मॉडल थीं। काफी बाद में उन्हें बॉलीवुड में सफलता मिली थी। यह भी बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या का दिल मॉडल राजीव मूलचंदानी पर आ गया था।

काफी बार दोनों के चर्चे चले थे। दोनों को कई बार साथ में देखा गया था। लोगों में तरह-तरह की बातें चली थी। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी ज्यादा सीरियस बताए गए थे।

इस कारण जुदा कर लिए थे अपने रास्ते

फिर अचानक दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। जिसको लेकर ही दोनों ने अपने रास्ते जुदा कर लिए थे। सफलता के लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा आगे रहती थी। 

कहा ये भी जाता है कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने ही रास्ता अलग किया था। जो अपने करियर को लेकर बहुत ज्यादा सीरियस थीं।

लाइफ में कुछ बड़ा करने के चक्कर में उन्होंने रिश्ता ठुकरा दिया था। जिसके कारण ही उन्होंने राजीव मूलचंदानी से प्यार बीच में ही छोड़ दिया था।