home page

शादी के 18 साल बाद पिता बने 50 के Apoorva Agnihotri, इस वीडियो के जरिए जाहिर की खुशी

50 साल की उम्र में क्या होगा कि पिता बनने का सुख मिले। ऐसा ही एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री की खुशी देख पता लगता है।

 | 
sadf

Newz Funda, Mumbai अपूर्व अग्निहोत्री पिता बने हैं। उन्होंने यह खुशी एक वीडियो के जरिए जाहिर की है।

जिसमें अपनी पत्नी शिल्पा सकलानी के बेटी होने के बाद बेतहाशा खुश दिख रहे हैं।

फैंस की ओर से भी उनको वीडियो देख बहुत-बहुत बधाई के कमेंट किए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि इस गुड न्यूज के बाद कई दोस्तों ने भी उनको विश किया है।

अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा सकलानी के घर नन्ही परी आई है।

कपल ने सोशल मीडिया पर बेटी की झलक दिखाकर फैंस से गुड न्यूज शेयर की है।

कमाल की बात ये है कि एक्टर को ये बड़ा तोहफा उनके बर्थडे पर मिला है।

उनके लिये शायद ही इससे बेहतर गिफ्ट कुछ हो सकता है।

आइए इस खबर में जानते हैं कि अपूर्व कितने खुश हैं और कैसे अपनी खुशियों को शेयर कर रहे हैं।

काफी समय बाद आई ये घड़ी

50 साल की उम्र में अपूर्व अग्निहोत्री एक बेटी के पिता बन गये हैं।

अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा सकलानी को शादी के 18 साल बाद पेरेंट्स बनने का मौका मिला है।

सोशल मीडिया पर अपूर्व ने वाइफ शिल्पा संग एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में उन्होंने अपनी लिटिल प्रिसेंस की झलक दिखाई है।

बेटी के आने के बाद शिल्पा और अपूर्व की लाइफ की खुशियां दोगुनी हो चुकी हैं। उनके चेहरे पर ये खुशी साफ देखी जा सकती है। 

कैप्शन में अपनी खुशी जाहिर करते हुए अपूर्व लिखते हैं, इस तरह ये बर्थडे मेरी लाइफ का सबसे स्पेशल जन्मदिन बन गया।

भगवान ने सबसे खास, अद्भुत, अकल्पनीय और मैजिकल गिफ्ट के साथ हमें आर्शीवाद दिया है।

इसके बाद उन्होंने चाहने वालों से अपनी बेटी ईशानी कानू अग्निहोत्री का परिचय कराया है।

एक्टर ने सभी से बेटी को आर्शीवाद देने की विनती की है।

अपूर्व और शिल्पा की इस खुशी में सभी शामिल होते दिख रहे हैं और उन्हें बधाईयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। 

शिल्पा का क्रश थे अपूर्व, कई बार किया जिक्र

शिल्पा सकलानी कई इंटरव्यूज में इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि परदेस फिल्म देखने के बाद अपूर्व उनका क्रश बन गए थे।

ये शिल्पा की किस्मत थी कि दोनों को 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में साथ काम करने का मौका मिला।

कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2004 में शादी कर ली थी।

वहीं अब कपल को एक बेटी का पेरेंट बनने का सौभाग्य मिला है।

वहीं अगर अपूर्व अग्निहोत्री के वर्क फ्रंट की बात करें, तो कुछ महीने पहले उन्हें स्टार प्लस के शो अनुपमा में देखा गया था।