home page

2 दिन में 2 Social Media Stars की हुई मौत, एक ने खुद लगाया मौत को गले; दूसरी की गोली मारकर हत्या

बीते दो दिन सोशल मीडिया स्टार्स के लिए भारी रहे हैं। दो दिन में ही दो सेलिब्रिटी की जान गई है।

 | 
dsfa

Newz Funda, New Delhi आपको Social media star Leena Nagvanshi और actress Riya Kumari के बारे में बता रहे हैं। जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। दो दिन में ही दोनों इस दुनिया से चली गईं। इनकी मौत अभी भी पुलिस के लिए पहेली बनी हुई हैं।

आपको बता दें कि झारखंड में अभिनेत्री और यूट्यूबर रिया को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं, साथ लगते छत्तीसगढ़ की सोशल मीडिया स्टार लीना नागवंशी की ओर से सुसाइड की बात सामने आई है। लेकिन असली वजह जानने को लेकर मामलों को खंगाला जा रहा है।  

अभी हाल ही की बात है कि टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा भी सुसाइड के चलते सुर्खियों में है। मामले में उनके कोस्टार शीजान खान को भी अरेस्ट किया जा चुका है। अब ये मामले सामने आए हैं।  

रिया की मौत को लेकर आई ये सच्चाई

पहला केस छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले का है, जहां पर सोशल मीडिया स्टार लीना नागवंशी ने सुसाइड की। फिर झारखंड में एक्ट्रेस रिया कुमारी को शूट कर दिया गया। लीना की मौत को मिस्ट्री माना जा रहा है। वहीं, रिया के पति को ही लूटपाट के चलते मौत के केस में आरोपी बनाया गया है।  

सबसे पहले लीना की बात करते हैं, जो सिर्फ 22 साल की आयु में ही सोशल मीडिया की स्टार बन चुकी थी। वे रायगढ़ में रह रही थीं। यहां के केलो विहार कॉलोनी में सुसाइड की बात सामने आई हैं।

वे सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं, अभी इंस्टा पर ही उनको 11 हजार लोग फॉलो करते हैं। उनके वीडियो और फोटो अकसर सामने आते रहते हैं। लोग इनको खूब प्यार लुटाते हैं।  

लीना ने घर में लगाया था फंदा

27 दिसंबर को सुबह कमरा नहीं खुला तो घरवालों को उनके फंदा लगाने का पता लगा। इसके पीछे के कारणों को खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, रिया की मौत के मामले में उनके पति का नाम आ रहा है।

झारखंड की अत्रिनेत्री रिया कुमारी को लेकर कहा गया है कि वे अपने पति प्रकाश कुमार के साथ गाड़ी से जा रही थीं। लेकिन हावड़ा ऐरिया में कुछ बदमाशों ने पति को लूटने की कोशिश की। लेकिन वे बीच में आईं तो बदमाशों ने उनको ही शूट कर दिया। 

बताया जा रहा है कि वे दोनों कोलकाता जा रहे थे। साथ में ढाई साल की बेटी भी थी। वे लोकल सीरियल वह चलचित्र में काम करने के साथ मशहूर यूट्यूबर भी थीं। पुलिस की ओर से पति को अरेस्ट किया गया है। 

वह एक फिल्म डायरेक्टर है और शॉर्ट फिल्में व ऐड बनाने का काम करने के साथ माइंस का कारोबार भी संभालते हैं। जिसके बाद पुलिस मामले को गंभीरता से जांच कर रही है।