home page

Tata Motars: पिछले 4 महीने में धांसू लुक के साथ बिकने वाली टाटा की Tiago ev, जानें फीचर और कीमत

Tiago ev बजारो में 8.69 लाख से 11.99 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत में मिलती  है साथ ही DC फास्ट चार्जर से 57 मिनट में यह फुल चार्ज हो जाती है। जोकि देखने में भी काफी सूंदर है।

 | 
tiago

Newz Funda, AutoMobile Desk टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टियागो EV की 10 हजार से ज्यादा यूनिट की डिलीवरी का कीर्तिमान बना दिया है। इस मुकाम का हासिल करने के लिए उसे 4 महीने से भी कम का समय लगाया है।

TATA Tiago कंपनी की पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार बन चुकी है। इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 24 घंटे में इसे 10 हजार बुकिंग मिल गई थी। वहीं, दिसंबर 2022 तक ये आंकड़ा 20 हजार से ज्यादा पर पहुंच गया। कंपनी के मुताबिक, टियागो EV की 90% चार्जिंग लोग अपने घर पर कर रहे हैं।

टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मार्केटिंग, सेल्स एंड सर्विस स्ट्रैटेजी के हेड विवेक श्रीवत्स ने कहा कि टियागो ग्राहकों के लिए तेजी से अपनाने वाली इलेक्ट्रिक कार बन चुकी है।

मदद कर रही है ईवी एडॉप्शन को आगे बढ़ाने में

विवेक श्रीवत्स ने आगे कहा यह कार ईवी एडॉप्शन को तेजी आगे बढ़ाने में मदद कर रही है। हम अपने विजन को साकार होते हुए देखकर बहुत खुश हैं। इसे अब तक 10 हजार फैमिलीयो की पसंद बन चुकी हैं। बता दें टाटा ईवी सितंबर 2022 में पेश की गई थी। इस साल की शुरूआत में इसकी डिलीवरी शुरू की गई हैं।

Tiago EV में 240 लीटर का बूट स्पेस

बीते दिनों कंपनी ने टियागो ईवी की 24 घंटे में 10 हजार बुकिंग ली। यह बजारों में 8.69 लाख से 11.99 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत में मिलती है। इसमें चार ट्रिम मिलते हैं। यह हैचबैक कार है जो 15A socket charger से करीब छह घंटे में फुल चार्ज होती है।

फास्ट चार्जर के साथ 57 मिनट में

यह कार डीसी फास्ट चार्जर से यह 57 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। Tata Tiago EV में 240 लीटर का बूट स्पेस है। ईवी में 19.2 KWh की बैटरी है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 250 km तक चलती है। यह 60.34 से 73.75 Bhp की पावर देती है। इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।

7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

सेफ्टी के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, EBD के साथ ABS और एक रियर-व्यू कैमरा मिलता है।

इसमें एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, चार ट्वीटर के साथ चार स्पीकर वाला साउंड सिस्टम और ऑटो फीचर दिया गया है। इसमें रेन-सेंसिंग वाइपर्स, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और क्रूज़ कंट्रोल भी  है।

कुल 7 वेरिएंट्स

फिलहाल आपको बता दें कि टाटा टिएगो ईवी  को XE, XT, XZ+ और XZ+ Lux जैसे 4 ट्रिम लेवल के कुल 7 वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनकी कीमतें 8.49 लाख रुपये से लेकर 11.79 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक है।

टिएगो ईवी को 19.2 kWh और 24 kWh तक का बैटरी पैक ऑप्शन में पेश किया गया है, जिनकी सिंगल चार्ज पर बैटरी रेंज 250 किलोमीटर से लेकर 315 किलोमीटर तक है।

टाटा टिएगो ईवी लुक और फीचर्स के मामले में भी जबरदस्त है। इसके शुरुआती 3 वेरिएंट XE Base, XT Base और XT की कीमत 10 लाख रुपये से कम है। जल्द ही टिएगो ईवी की डिलीवरी शुरू होगी।

आपको टाटा टिएगो ईवी के सभी वेरिएंट्स की कीमतें बताते हैं:

Tiago EV XE Base- 8.49 लाख रुपये

Tiago EV XT Base- 9.09 लाख रुपये

Tiago EV XT- 9.99 लाख रुपये

Tiago EV XZ Plus- 10.79 लाख रुपये

Tiago EV XZ Plus Fast Charge- 11.29 लाख रुपये

Tiago EV XZ Plus Tech LUX- 11.29 लाख रुपये

Tiago EV XZ Plus Tech LUX Fast Charge- 11.79 लाख रुपये