home page

Yamaha ने चुपके से लॉन्च कर दी ये सस्ती स्कूटर,अब Honda Activa की बजेगी बैंड

Yamaha Grand Filano देखने में बिल्कुल भारत में बेचे जाने वाले यामाहा फसिनो का अपग्रेड वर्जन लग रहा है।
 
 | 
न्यू स्कूटी

Yamaha ने एक नया धमाका किया है। यामाहा ने नई स्कूटर लांच की है। इस सस्ती स्कूटर को देखकर आप खुद को यह कहने से नही रोक पाएंगे,  ‘इतनी ब्यूटीफुल कर गई चुल’। इस नई स्कूटर में वर्टिकल एलईडी टेललाइट और एलईडी इंडिकेटर मिलते है। 

इसके साथ ही इसमें हैजर्ड लाइट फंक्शन भी ऑफर किया गया है। इस पूरे स्कूटर पर क्रोम एलिमेंट नहीं है। यह स्कूटर देखने में बिल्कुल  भारत में बेचे जाने वाले यामाहा फसिनो का अपग्रेड वर्जन लग रहा है। ये Yamaha Grand Filano अब  Honda Activa की बैंड बजाने वाली है। आइये इस नई स्कूटर के बारे में बात करते है।

Yamaha Grand Filano 125cc Detail

यामाहा ने अपना ग्रैंड फिलानो 125सीसी स्कूटर लॉन्च किया है। असल बात तो यह है कि इस स्कूटर को भारत में नहीं बल्कि इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। अभी भारत में इसके लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नही है। यामाहा का यह वर्जन भारत में बेचे जाने वाले यामाहा फसिनो का अपग्रेड वर्जन जैसा लगता है। चलिए जानते है इस स्कूटर के स्पेसिफिकेशन।

Yamaha Grand Filano 125cc Look

अगर ग्रैंड फिलानो के लुक की बात की जाए तो, इसका लुक काफी अपीलिंग लगता है। फसिनो की तुलना में यह अधिक प्रीमियम पेशकश करता है। इसमें एलईडी हेडलाइट के साथ एप्रन पर डायमंड-शेप्ड वर्टिकल एलईडी एलिमेंट है, जो इसकी लुक को काफी आकर्षक बना रहा है।

Yamaha Grand Filano 125cc Features

ग्रैंड फिलानो में मिलने दमदार फीचर्स दिए गए है। इसमें वर्टिकल एलईडी टेललाइट और एलईडी इंडिकेटर के साथ हैजर्ड लाइट फंक्शन भी ऑफर किए गए है। हालांकि, पूरे स्कूटर पर क्रोम एलिमेंट नहीं दिया है। 

इसमें स्पोर्टी अपील जोड़ने के लिए कुछ एलिमेंट्स को ब्लैक कलर में रखा गया है। स्कूटर में 27 लीटर का बूट स्पेस भी दिया गया है। गैजेट्स को चार्ज करने के लिए फ्रंट एप्रन में 12V चार्जिंग सॉकेट भी मौजूद है। इन सब के साथ इस में  12 इंच के अलॉय व्हील मिलते है।

Yamaha Grand Filano 125cc Engine

ग्रैंड फिलानो में माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ 125cc का इंजन दिया गया है, जो लगभग 8 bhp और 10.4 Nm आउटपुट देता है। यह सेटअप भारत में बिकने वाले फसिनो में मिलता जुलता है। 

इसमें स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन भी मिलते है। इसमें फ्रंट एप्रन-माउंटेड फ्यूल फिलर कैप मिलता है, इसके साथ ही इसमें फ्यूल टैंक कैपेसिटी 4.4 लीटर की है।

Yamaha Grand Filano 125cc Price

ग्रैंड फिलानो के इस नियो वेरिएट(बेस)  की इंडोनेशिया मे कीमत  27 मिलियन (लगभग 1.46 लाख रुपये, ऑन रोड) और लक्स वेरिएंट की कीमत IDR 27.5 मिलियन (लगभग 1.48 लाख रुपये, ऑन रोड) है।