Ajab Gajab: एक ऐसा देश,जहां नही पाया जाता एक भी सांप,बेहद दिलचस्प है इसके पीछे की वजह,जानकर हो जाएंगे हैरान 

धरती पर अलग-अलग किस्म के सांप पाए जाते हैं। उनमे से कुछ बहुत खतरनाक होते हैं। अगर वे इसांन को काट लें तो पलभर में मौत हो सकती है।इसी वजह से सांप का नाम सुनकर लोग डर जाते हैं। 

 

Newz Funda,New Delhi कई लोग तो ऐसे होते हैं कि सांप की फोटो देखकर ही डर जाते हैं।पुरी दुनिया में सांपो की 3000 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। लेकिन क्या आपको पता है दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां पर एक भी सांप नही पाया जाता।

आपको यह जानकर बहुत हैरानी हो रही होगी,लेकिन यह सच है। इसके पीछे की वजह भी बेहद हैरान कर देने वाली है। आज हम आपको उस देश के बारे में बताने वाले हैं।

इसके साथ-साथ हम यह भी बताएंगे कि उस देश में सांप न होने की क्या वजह है। तो चलिए जानते है उस देश के बारे में जहां नही पाया जाता एक भी सांप।

दुनिया में आयरलैंड एक ऐसा देश है जहां पर सांप नही पाए जाते। इस देश में सांप न पाए जाने के पीछे जो वजह है वो फाफी दिलचस्प है। यह वजह पौराणिक है। ऐसा कहा जाता है कि आयरलैंड में सेंट पैट्रिक  नाम का एक संत रहता था। 

ईसाई धर्म की रक्षा के लिए उसने देशभर के सांपों को एक स्थान पर घेर लिया था। इसके बाद उसने सारे सांपों को आयरलैंड से बाहर ले जा कर समुद्र मे फेंक दिया। उसने यह काम 40 दिन तक भुखे पेट रह कर किया था।

वैज्ञानिको के अनुसार

वैज्ञानिको के अनुसार इस देश में कभी सांप रहते ही नहीं थे।इस देश में सांपों के होने का कोई रिकॉर्ड नही है। यहा सांप न मिलने के पीछे एक और कहानी भी है।

दुसरी कहानी

दुसरी कहानी के अनुसार यहां सांप पाए जाते थे,लेकिन ज्यादा ठंड के कारण विलुप्त हो गये। ऐसा माना जाता है कि यहां सांप न पाए जाने का कारण ठंड है।

इस देश में है दुनिया का सबसे पुराना बार

यहां एक और हैरान कर देने वाली बात यह है कि यहां पर 12800 ई.पू. से भी पहले इंसानों के होने के सबुत पाए गए है। इस देश में 900 साल पुराना बार है, जो अब तक चल रहा है। इसका नाम सिन्स बार है।