जयमाला पहनाने के बाद दुल्हे का बना मूड, महमानों के सामने ही कर दिया ये काम 

उत्तर प्रदेश के संभल से एक शादी की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें देखा गया है कि दुल्हा शादी के बीच ही दुल्हन के साथ गंदी हरक्त कर देता है, जिसके बाद दुल्हन शादी करने से मना कर देती है. 

 

Newz Funda, Viral Desk जानकारी के मुताबिक दूल्हे ने जयमाला के तुरंत बाद दुल्हन के साथ अश्लील हरकत कर दी जिसके बाद दुल्हन ने गुस्से मे आकर शादी से इनकार कर दिया। 

इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया जो बढ़ते बढ़ते थाने तक पहुंच गया। लड़के वालों का कहना है कि लड़की वालों उन्हें बंधक बनाकर उनसे दस लाख रुपयों की मांग की।

रात को किया गया था जयमाला का प्रोग्राम 

घटना संभल के बहजोई थाना इलाके की है। जानकारी के मुताबिक कस्बा पवांसा के रहने वाले एक शख्स ने अपनी बेटी की शादी बदायूं के थाना बिल्सी निवासी एक शख्स से तय की थी। सोमवार शाम बारात नाचते-गाते पहुंची करीब बारह बजे रात को जयमाला का कार्यक्रम हुआ।

कंधें पर उठाकर कि गलत हरकत 

इस दौरान दूल्हे के दोस्तों ने मस्ती करते हुए उसे कंधों पर उठा लिया ताकि दुल्हन जयमाला नहीं पहना पाए। दुल्हन के मुताबिक जयमाला डालने के बाद दूल्हे ने सबके सामने उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। इस बात से नाराज होकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और वो स्टेज से उतर आई।

विवाद होने के बाद 112 को सूचित किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पिता और उनके कुछ लोगों को थाने बुला लिया और अब खबर है कि पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश कर रही है।